मृत अवस्थे में पाया गया काविट ग्राम सोनोरी बपोरी की घटना



  • लोगो मे थी तरह तरह की अफवाह।
  • घटना स्थल पहुचीं वनरक्षक हरने मैडम।

शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले सोनोरी बपोरी के किसान प्रल्हाद चूड़े के खेत मे काविट मृत अवस्थे में पाया गया। यह घटना बुधवार दि. 28 नवम्बर के सुबह 9.30 की है।
               प्राप्त जानकारी अनुसार सोनोरी साँजा में आनेवाले किसान प्रल्हाद चूड़े का कपास का खेत है। जिसमे एक चौकीदार रात दिन पहरा देता है। दि.28 नवम्बर के सुबह 9 से 9.30 बजे जब चौकीदार खेत मे चक्कर लगा रहा था तब खेत के आखरी हिस्से में एक काविट प्राणी नजर आया। जिसका पिछला हिस्सा किसी प्राणी ने नोच डाला था। और गर्दन पर दाँत जैसे निशान थे। जिसे देखकर चौकीदार घबराहट में मारे गांव की और भागा चला आया। और गांव वासियो को सारी हकीकत बयान किया। और पूरे गांव में  शेर ने काविट को खा गया ऐसी अफवाह फैलना शुरू हो गई। ऐसी अफवाह सुनते ही सभी किसान और खेतिहर मजदूरों में भय का वातावरण निर्माण हो गया था। कोई भी खेत की और जाने तैयार नही हो रहे थे।


                ऎसे में सोनोरी के एक बुजरुग् किसान मुरलीधर मुगल ने कुरुम के संवाददाता शफ़ी खान को फोन पर संपर्क करके हकीकत बताई। तब शफ़ी खान ने कुरुम की वनरक्षक पी.ढ़ी. हरने को मोबाइल द्वारा जानकारी दे दी। जानकारी मिलते ही वनरक्षक हरने कुछ ही देर में घटना स्थल पहुची। और पूरा निरीक्षण करके मृत काविट का पंचनामा किया गया और उसे जमीन में गड्ढा कर दफना दिया गया।

 कावीट का निरीक्षण करने के बाद पता चला जो गर्दन पर निशान था चोट लगने का था वह किसी जानवर का नही था। उसमे पल्स होने के कारण उसे विष बाधा हो सकती। इस कारण उसकी मौत हो गई होगी। और जो पिछला हिस्सा नोचा गया वह शेर ने नही किसी अन्य प्राणी ने नोचा हो सकता। क्योकि शेर शिकार करता तो उसे उसका पूरा मास खा जाता। और यहा शेर के पंजे भी नजर आते। इस कारण यह शेर का शिकार नही है।
 
पी.ढ़ी.हरनेवनरक्षक, कुरुम.

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post
30 November 2018 at 15:28

बडीया फॉलो

Reply
avatar