Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts
चोटों से परेशान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अजेय बढ़त लेने उतरेगा भारत

चोटों से परेशान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अजेय बढ़त लेने उतरेगा भारत



केपटाउन  : -  लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से भरा भारत कल यहां चोटों से परेशान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत के साथ छह मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त लेने की कोशिश करेगा भारत ने डरबन और सेंचुरियन में पहले दो वनडे में क्रमश: छह और नौ विकेट से आसान जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को ध्वस्त किया दक्षिण अफ्रीका में द्विपक्षीय श्रृंखला में इससे पहले भारतीय टीम कभी दो से अधिक वनडे नहीं जीत पाई है। मेहमान टीम ने 1992-90 में सात मैचों की श्रृंखला 2-5 से गंवाई थी जबकि 2010-11 में भारत 2-1 की बढ़त बनाने के बाद पांच मैचों की श्रृंखला 2-3 से हार गया था लेकिन मौजूदा भारतीय टीम के स्तर को देखते हुए अगर इतिहास दोहराया जाता है तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ी त्रासदी की तरह होगा दक्षिण अफ्रीका के खराब प्रदर्शन का कारण कुछ हद तक चोटों की समस्या भी है। एबी डिविलियर्स पहले एकदिवसीय मैच से पहले ही बाहर हो गए जबकि फाफ डु प्लेसिस दूसरे वनडे से पहले। इन दोनों की अंगुलियों में चोट है इसके अलावा दूसरे वनडे के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक भी बायीं कलाई में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने डिकाक के विकल्प के तौर पर किसी को टीम में शामिल नहीं किया है और ऐसे में हेनरिक क्लासेन के पदार्पण करने की संभावना है जो यहां घरेलू वनडे टूर्नामेंट में तीसरे शीर्ष स्कोरर रहे दक्षिण अफ्रीका के लिए डिकाक का बाहर होना कुछ राहत भी ला सकता है क्योंकि वह खराब फार्म से जूझ रहे थे और भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे में कुल आठ पारियों में एक बार भी 50 रन के आंकड़े को नहीं छू पाए क्लासेन को हालांकि भारत के कलाई के स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का सामना करने का मौका नहीं मिला है जो पहले दो मैचों में मिलकर 13 विकेट चटका चुके हैं दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद है कि अगर मौका मिलता है तो क्लासेन हाशिम अमला के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिला पाएंगे डिकाक और अमला ने डरबन और सेंचुरियन में पहले दो मैचों में पहले विकेट के लिए क्रमश: 30 और 39 रन जोड़े जिसके बाद बाकी बल्लेबाज भारत के लेग स्पिनरों का सामना करने में नाकाम रहे। पहले मैच में सिर्फ डु प्लेसिस ही टिककर उनका सामना कर पाए और शतक जड़ा कप्तान ऐडन मार्करम भी पारी की शुरुआत करने उतर सकते हैं। इससे पहले डरबन में चौथे नंबर पर खेलते हुए उन्होंने नौ जबकि सेंचुरियन में तीसरे नंबर पर खेलते हुए आठ रन बनाए थे मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका अनुभवी बल्लेबाज फरहान बेहरदीन को अंतिम एकादश में जगह दे सकता है। टीम को ऐसे में खायेलिहले जोंडो को बाहर करना पड़ सकता है दक्षिण अफ्रीका हालांकि दोनों मैचों में कुलदीप का शिकार बने डेविड मिलर को बाहर करके बेहरदीन और जोंडो दोनों को मैदान पर उतर सकता है डबरन में हार के बावजूद डु प्लेसिस ने कहा था कि दो स्पिनर उनकी टीम के संतुलन में फिट नहीं बैठते लेकिन इसके बाद भी मार्करम ने कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में इमरान ताहिर और तबरेज शम्सी के रूप में दो स्पिनर खिलाए। चोट के बावजूद डुप्लेसिस अब भी ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हैं और दो स्पिनरों का खिलाने का फैसला संभवत: पिच को देखते हुए किया गया दूसरी तरफ भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला के बाद दबदबा बनाकर खुश होगी। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई थी और भारत को सही संयोजन के लिए बार-बार बदलाव करने पड़े थे विराट कोहली ने कप्तान के रूप में अपने सभी 35 टेस्ट की अंतिम एकादश में बदलाव किया है लेकिन वह लगातार तीसरे वनडे में समान टीम के साथ उतर सकते हैं भारतीय टीम की नजरें पहली बार दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर किसी द्विपक्षीय एकदिवसीय द्विपक्षीय श्रृंखला में तीन मैच जीतकर इतिहास रचने पर टिकी हैं अगर ऐसा होता है तो यह न्यूलैंड्स पर भारत की 1992 से पांच मैचों में तीसरी जीत होगी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां तीन में से दो मैच गंवाए हैं और एक जीता है सेंचुरियन में जीत के बाद भारत आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा और केपटाउन में जीत से वह दक्षिण अफ्रीका पर बढ़त को मजबूत कर लेगा दक्षिण अफ्रीका की जीत हालांकि भारत को दोबारा दूसरे स्थान पर धकेल देगी। टीम प्रबंधन हालांकि लगातार कहता रहा है कि वे रैंकिंग को अधिक तवज्जो नहीं देते लेकिन कोहली एंड कंपनी अंक गंवाना नहीं चाहेगी और शीर्ष पर ही रहना चाहेगी टीमें इस प्रकार हैं: भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर में से दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मारिस, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायेलिहले जोंडो, फरहान बेहरदीन और हेनरिक क्लासेन में से समय: मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा .
सिंधू और साइना जीते, चोट के बावजूद प्रणय खेलने को बाध्य

सिंधू और साइना जीते, चोट के बावजूद प्रणय खेलने को बाध्य

नयी दिल्ली,  भारत की स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधू और साइना नेहवाल ने आसान जीत के साथ इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन एच एस प्रणय को पैर में समस्या:कार्नः के बावजूद कोर्ट पर उतरना पड़ा और वह पहले दौर में ही हार गए साइना को डेनमार्क की सोफी डहल को 21-15 21-9 से हराने में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा जबकि सिंधू ने भी एकतरफा मुकाबले में डेनमार्क की ही नतालिया कोच रोड को 21-10 21-13 से हराया श्रेयांश जायसवाल के खिलाफ मैच के दौरान प्रणय पूरी तरह से असहज दिखे और उन्हें 4-21 6-21 से हार का सामना करना पड़ा बीडब्ल्यूएफ के नये नियमों के तहत शीर्ष 15 एकल खिलाड़ियों के लिए साल में होने वाले 12 सुपर 1000, सुपर 750 और सुपर 500 टूर्नामेंट में खेलना अनिवार्य है और प्रणय ने कहा कि मलेशिया और इंडोनेशिया में पहले दो सुपर 500 टूर्नामेंट में नहीं खेलने के कारण उनके पास यहां उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं था प्रणय ने कहा, 'मुझे कम से कम 12 टूर्नामेंट में खेलने के नये बीएफडब्ल्यू नियम के कारण इंडिया ओपन में खेलना पड़ा। मैं मैच से हट भी नहीं सकता था क्योंकि मेरा प्रतिद्वंद्वी मेरे ही देश का खिलाड़ी था और बीडब्ल्यूएफ के नये नियमों के अनुसार अगर मैं अपने देश के खिलाड़ी के खिलाफ मैच से हटता को उसे और मुझे दोनों को ही अंक नहीं मिलते।'  उन्होंने कहा, 'मेरे पैर में दो-तीन जगह कार्न हो गए थे और मैं डाक्टर के पास गया लेकिन शायद इन्हें ठीक से नहीं हटाया गया। अब मुझे दोबारा इन्हें हटाना होगा जिसके कारण दो हफते तक बाहर रहना पड़ सकता है। मुझे आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए वापसी की उम्मीद है .