गंधगी के कारण कुरुम वासियो की जान खतरे में



  • मलेरिया,टाइफाईड तथा स्काब जैसी भयानक फैल रही बीमारियां
  • कुरुम वासियो में भय का वातावरण
  • साफ सफाई की ओर कुरुम ग्राम पंचायत की अनदेखी



  • शफ़ी खान

कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले कुरुम परिसर में इन दिनों गंधगी का आलम होने से यहां के नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई है। नालियो का गंधा पानी सड़को पर रेंग रहा है। हर मोहल्ले में जगह जगह कचरे के ढेर पड़े नजर आते है। इन दिनों बारिश का मौसम होने से कचरा सड़ कर गांव में बदबू फैलती है। जिसके चलते मच्छरों की पैदाईश बढ़ने लगी है। ऎसी गंदगी और मच्छरों के कारण कुरुम परिसर में मलेरिया, टाइफाईड तथा स्काब जैसी भयानक बीमारियां बड़े पैमाने पर जन्म ले रही है


 जिस कारण कुरुम वासियोंका भविष्य खतरे में पड़ गया है। जिस कारण गांव में भय का वातावरण निर्माण हो गया है। जिसकी लेखी शिकायत आज यहा के एक बुजरुक नागरिक  पुरूषोत्तम राठीजी ने ग्राम पंचायत के सचिव D.L. मुनेश्वर से की है। परंतु यहा कि ग्राम पंचायत है जो कि लेखी शिकायत देने के बावजूद भी बाज़ नही आ रही है। ओर इस भयानक समस्याओं पर नजर अंदाज कर रही है। और नाही यहा का आरोग्य विभाग कुछ करने तैयार  है।


               बता दे कि, कल यहा की एक 50 वर्षीय महिला को स्काब टाइफस जैसी भयानक बीमारी के कारण अपनी जान गवाना पड़ी है। और इससे पहले भी कुरुम समीप आनेवाले जामठी गांव में भी एक महिला को स्काब टाइफस जैसी बीमारी का शिकार होना पड़ा था। जिसका इलाज अमरावती में किया गया था। अगर वक्त पर इसकी युद्धस्तरीय उपाय योजना नही की गई तो पूरे कुरुम परिसर में ऎसी खतरनाक बीमारी फैलने में ज्यादा वक्त नही लगेगा
सदर प्रकरण की शिकायत ग्राम पंचायत में की तो ग्राम सेवक मुनेश्वर ने कहा ये हमारे अधिकार में नही आता है। ये आरोग्य विभाग के अधिकार आता है। वहा जाकर शिकायत करो         पुरूषोत्तम. वि. राठी.निवासी कुरुम 
राठीजी की शिकायत स्वीकार कर ली है। और नालियो की साफ सफाई आये दिन शुरू है। जिसके लिए मजदूर भी लगाए गए है।परन्तु आरोग्य विभाग की कोई खबर नही होने से जानकारी नही दे पाये। इस कारण आरोग्य विभाग में शिकायत करने कहा।शिकायतकर्ता ने जो मुझ पर    आरोप लगाया वह बे बुनियाद है।               D.L. मुनेश्वर सचिव, ग्रा.प.कुरुम 

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post