- माना पो.स्टे. में अपराध दर्ज
- आरोपी गजानन नारायण चव्हाण पोलिस हिरासत में
शफ़ी खान
कुरुम :- कुरुम परिसर समीप आनेवाला ग्राम मधापुरी के गांधी नगर में कल रात करीब 8 बजे "मेरे घर के सामने गाय क्यो बांधी" इस बात को लेकर पड़ोसी ने शराब के नशे में एक बौद्ध महिला की जमकर धुलाई कर दी। जसकी शिकायत महिला ने माना पो.स्टे.में करने पर पोलिस ने आरोपी के खिलाफ कलम 323/504/506 भा.द.वी. गुन्हा दाखल किया
पोलिस जानकारी के मुताबिक ग्राम मधापुरी के गांधी नगर निवासी व फिर्यादि सौ सरिता नितीन गुडघे उम्र 35( जात बौद्ध) तथा आरोपी गजानन नारायण चव्हाण उम्र 45 साल (जात नाथ)पड़ोस में रहते है।" मेरे घर के सामने गाय क्यो बांधी" इस बात को लेकर आरोपी गजानन चव्हाण ने शराब के नशे में कल रात 8 बजे फिर्यादि सरिता गुडघे को गाली गलौच करते हुए गाय को ही लात बुक्की से मारना शुरू कर दिया।मेरे गाय को क्यो मार रहे हो इस बात को पूछने गई सरिता को भी गाली गलौच करके शराब के नशे में लात बुक्की से जमकर पिटाई कर दिया। और जान से मारने की धमकी दिया।
रात 10 बजे सरिता अपने मायके कुरुम जाकर बहन सिमा सरदार को साथ लेकर माना पो.स्टे. में जाकर आरोपी गजानन चव्हाण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तथा माना पोलिस ने कलम 323 504 506भा द वी गुन्हा दाखल करके आरोपी गजानन चव्हाण को हिरासत में ले लिया ।
