शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले ग्राम माना के अनवार उर्दू हाइस्कूल में गोवर-रूबेला लसीकरण कार्यक्रम कल दि.04 दिसम्बर को सम्पन्न किया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की और से चलाये जा रहे सार्वजनिक आरोग्य विभाग महाराष्ट्र शासन द्वारा सम्पूर्ण महाराष्ट्र प्रदेश को गोवर-रूबेला जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए 9 महीने से लेकर तो 15 साल तक के बच्चो को गोवर- रूबेला टीकाकरण मुहिम दि.27 नवम्बर से लेकर 31 दिसम्बर तक चलाई जा रही है। इसी मुहिम को मध्य नजर रखते हुवे कल दि.04 दिसम्बर 2018 को अनवार उर्दू हाइस्कूल माना के मुख्यधापक फारुख अहमद खान सर ने स्कूल छात्रों में गोवर-रूबेला लसिकरण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर अनवार उर्दू हाईस्कूल के मुख्याध्यापक जनाब फारूक अहमद खान सर, कुरुम स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल अफसर डॉ. अतुल शंकर वाघ, संजय घाटे,मोहन सहारे,जयकाले, तथा माना स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल अफसर डॉ. विशाल काळे उपस्थित थे। और इस मुहिम को सफल बनाने के लिए शहादत खान पठान सर,मो.हिदायत सर, मो.सवरफराज सर एवं कुरुम तथा माना स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की है।
गोवर-रूबिला टीकाकरण की जन जागृत्ति आवश्यक !!!
बता दे कि भारत सरकार की और से चलाई जा रही गोवर-रूबिला टीकाकरण की जन जागृति करना अति आवश्यक हो गया है। क्योंकि अनपढ़ जाहिलो से लेकर तो पढ़े लिखे लोगो के दिलो में कई गलत सलत सवाल छिपे बैठे है। जिस कारण पालक वर्ग अपने बच्चो को टीकाकरण करने से घबरा रहे है। जिसके चलते यहा के शिक्षक वर्ग तथा स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को आये दिन परेशानी का सबब बनता जा रहा है।और ये बात सबसे ज्यादा यहा के मुस्लिम भाइयो में देखने मिलती है। इस कारण गोवर-रूबेला टीकाकरण की मुस्लिम भइयोमें ज्यादा से ज्यादा जन जागृत्ति करना प्रशासन को अति आवश्यक है।
शफ़ी खान पठान.
पत्रकार कुरुम.
