- नारे तकबीर-अल्लहा-हु-अकबर से गुंजा पूरा कुरुम परिसर
- हजारों की संख्या में उपस्तित थे यहा के मुस्लिम बांधव जुलूस में
- हर चौराहे पर बाटी गई पैगम्बर के जन्म दिन पर मिठाई
शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले कुरुम परिसर में सभी मुस्लिम बांधव ने आज बडे हर्षोउल्हास के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित होकर पूरे गांव में शोभा यात्रा निकालकर तथा शांति पूर्वक जशने-ए-ईद-मिलादुन्नबी मनाई गई। इस वक्त पैगम्बर के जन्म दिन के उपलक्ष्य में एवं खुशी में हर चौराहे पर गरीब लोगो को मिठाई बाटी गई।और "नारे तकबीर-अल्लाह-हु-अकबर" जैसे नारे लगाते हुवे मस्जिद से लेकर इतवारा चौक देशमुखपूरा तथा त्रिमूर्ति चौक तक कलर लाइटिंग,जेलेटिंग,और बड़े बड़े बैनर लगाकर खास सजावट की गई थी।
आज सुबाह 9 बजे जामा मस्जिद से शोभा यात्रा की शुरुवात की गई। और टेकड़ीपुरा,बाराभाईपूरा,त्रिमूर्ति चौक, नालसाहबपूरा,देशमुखपुरा, इतवारा चौक से होता हुवा मालीपुरा, मारवाड़ीपूरा,एवं जमदारपुरा होते हुवे वापस जामा मस्जिद के पास शांति पूर्वक पहोचकर शोभा यात्रा को समाप्त किया गया।
जशने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर पूरे गांव को सजाया गया था । शोभा यात्रा में शामिल लोगों को हर चौराहे पर शरबत, केक, हर प्रकार की मिठाईया बाटी गई है।और अपने अपने मोहल्ले में खास प्रोग्रामो का आयोजन भी किया गया था। सभी मुस्लिम समुदाय के नौजवान बच्चो ने तन मन धन से कार्यक्रम का आयोजन किया था।इस वक्त शोभा यात्रा में मिलाद पढ़ी गई। जोर शोर से नारे लगाए गये। इस तरह पूरे गांव से होकर शोभा यात्रा जामा मस्जिद के पास पहुची और जशने-ईद-मिलादुन्नबी पर जमा मस्जिद के इमाम मौलाना अंसार रज़ा साहब ने तकरीर करते हुवे मोहम्मद पैगम्बर के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे हिंदू मुस्लिम ऐकता के लिए खास दुवा मांगी गई।
इस शोभा यात्रा के मौके पर माना पोलिस स्टेशन के थानेदार भाऊराव घुगे तथा पी. एस. आय. चंदु पाटिल ने खास बंदोबस्त किया था। बंदोबस्त में जमादार नागोलकर,जवारकर .पो कॉ. नाईक तथा नीलेश इंगले तैनात थे



