- दूर दूर तक कही नजर नही आया शेर
- ट्रेन चालक की जानकारी हुई गलत साबित
- बिना मतलब डर की स्थिति पैदा हो गई थी पूरे कुरुम परिसर में
शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले कुरुम रेलवे स्टेशन परिसर के 645 मे तिरकस नाला समीप ट्रेन चालक को शेर जैसा कुछ जानवर कल शाम 6.30 बजे पटरी पार करते हुवे नजर आया था। जिसकी खबर ट्रेन चालक ने ड्यूटी पर तैनात कुरुम रेलवे स्टेशन मास्टर रामकेश मीना को दीं थी। उसीको मद्देनजर रखते हुवे हर किसीने वॉट्सएप्प के जरिये खबर को सोशल मीडिया तक पहुचा दिया। जिसके चलते प्रशासन का हर अधिकारी हरकत में आगया। मूर्तिज़ापुर के तहसीलदार से लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने आज पूरा दिन तिरकस नाले से लेकर खोळद जंगल,दाढ़ी पेढ़ी जंगल का सर्वेक्षण किया। परंतु दूर दूर तक कही शेर का पता नही चला। और नाही कही जंगल मे शेर के पंजों के निशान तक नही दिखाई दिए। और वन विभाग के अधिकारियों ने कई लोगों से शेर के बारे में पूछ ताछ भी की परंतु किसी ने भी शेर दिखाई देने के बारे में कुछ नही कहां। इस कारण ये खबर केवल अफवा थी। और ट्रेन चालक ने दीं स्टेशन मास्टर को जानकारी भी गलत साबित हुई। कुरुम तथा आस पास के परिसर में बिना मतलब दो दिन तक डर जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।
इस वक्त वन विभाग पथक में मूर्तिज़ापुर के वनपाल आर.इंगले,कुरुम के वनरक्षक पी.ड़ी. हरने, माना के वनरक्षक राजेश लोखंडे घटना स्थल पर मौजूद थे
इस वक्त हमारे पथक ने घटना स्थल पर जाकर जांच किया। खोळद के पोलिस पटेल तथा गांववासियों से पूछताछ भी किया लेकिन ऐसा कुछ शेर के बारे में सुराग नही मिला। और नाही घटना स्थल पर शेर के पंजे के निशान पाए गए।
पी.ड़ी. हरने.
वनरक्षक,कुरुम.
