" स्वतंत्रता दिवस पर अनवार उर्दू हाई स्कूल के छात्रों में मची भग-दौड़।"



  • "बिजली के तार आपस मे टकराने से जमीन पर गिरे आग के शोले।"
  • " तिरंगे को सलामी देते वक्त माना परिसर में घटी घटना।"
  • "बीच मैदान में लटके हुवे है जिन्दे बिजली के तार।"
  • "बिजली कंपनी की लापरवाही कारण हो सकती थी बड़ी दुर्घटना।"
  • "कई बार शिकायत करने पर भी नही हटाये तार व डीपी।"


शफ़ी खान
कुरुम :-  मूर्तिज़ापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले ग्राम माना परिसर के स्थानीय अनवार उर्दू हाई स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस मानते समय छात्रों में भग- दौड़ मच गई थी। जिस कारण कुछ देर के लिए चेंगा-रेंगी जैसा माहौल बन गया था। यह घटना उस वक्त घटी थी जिस वक्त स्कूल अध्यक्ष के हातो तिरंगा लहरा कर सलामी पेश करते वक्त राष्ट्रगीत पढ़ा जा रहा था।
                   मिली जानकारी अनुसार आज माना के अनवार उर्दू हायस्कूल में 72 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी हर्षोउल्हास के साथ करीब 400 छात्रों के बीच मनाया जा रहा था। इस वक्त उर्दू एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष सैय्यद मुजम्मिल हुसेन के हातो सुबह 7.45 पर ध्वजारोहण करके तिरेंगे को सलामी देते वक्त अचानक तेज हवा चलने कारण बीच स्कूल मैदान से गुजरे बिजली के लटके हुवे जिन्दे तार आपस मे टकरा गए। और बीच जमीन पर आग के शोले बरसने लगे। जिसे देखकर सभी छात्र घबरा गए और  अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागम-भाग करने लगे। जिससे छात्रों में अच्छी- खासी भग-दौड़ मच गई थी।और कुछ देर के लिए चेंगा-रेंगी जैसा माहौल बन गया था। लेकिन गनीमत रहा इस चेंगा-रेंगी में कोई अप्रिय दुर्घटना नहीं घटी। वरना कई छात्रों को आज जान से हात धोना पड़ सकता था। ऐसा इससे पहले भी कई बार हो चुका है। इस गंभीर समस्या को सुलझाने के लिए कई बार बिजली कंपनी को लेखी शिकायत भी दी गई है। लेकिन बिजली कंपनी है कि इस गंभीर समस्या को निपटाने ध्यान नही दे रही है।


                   इस स्वतन्त्र दिवस मौके पर माना ग्राम पंचायत सरपंच सौ.वंदना ताई मोखड़कर,  मेम्बर, ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक,शिक्षक तथा सभी स्कूल कर्मचारीओ के उपस्तिति में सलामी पेश की जा रही थी। ऎसा माजरा देखते ही सरपंच वंदना ताई समेत सभी उपस्थित लोगों ने बड़ी चतुराई के साथ व तत्परता बताते हुवे कड़ी मशक्कत करते हुवे इस गंभीर प्रकरण को हल किया। अन्यथा आज बड़ी दुर्घटना होने कोई वक्त नहीं लगता।

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post