- बारिश के कारण जामा मस्जिद में हुई नमाज
- दो सफ में पढ़ाई गई ईदुल अजहा की विशेष नमाज
शफ़ी खान
कुरुम :- कुरुम में आज ईदुल अजहा की बकरी ईद बड़ी हर्षोउल्हास के साथ सभी मुस्लिम भाइयो ने मनाई। बारिश के कारण आज ईदुल अजहा की विशेष नमाज यहा के जामा मस्जिद में दो सफ में पढ़ाई गई। पहली सफ सुबह 8.30 पर तो दूसरी सफ करीब एक घंटे बाद 9.30 रखी गई थी। जिसमे कुरुम के सभी मुस्लिम भाईयो ने अपने अपने सवलत से विशेष नमाज को अदा किया।
बता दे कि, जामा मस्जिद के पंच कमेटीद्वारा पहली सफ में नमाज अदा करने वाले सभी मुस्लिम भाई को जामा मस्जिद के पास सुबह 8 बजे इकट्ठा होने के लिऐ ऐलान किया गया था।और दूसरी सफ में नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम भाई को सुबह 9 बजे इकट्ठा होने कहा गया था। और पहली सफ की नमाज 8.30 बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अन्सार साहब ने पढ़ाया। तो दूसरी सफ की नमाज 9.30 बजे रजा मस्जिद के इमाम मौलाना नोशाद साहब ने पढ़ाया। उसके बाद खुदबा पढ़ाया गया।तथा अमन और शांति के लिए दोनों इमामो के जरिये खास दुवा मांगी गई। और कुरुम के शेकडो मुस्लिम भइयोने ईदुल अजहा की विशेष नमाज यहा के जामा मस्जिद में अदा की।
इस वक्त सभी मुस्लिम भाईयोने अपने गीले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक बात पेश की। इस मौके पर पोलिस बंदोबस्त भी अच्छा रखा गया था। अमन और शांति के साथ बकरी ईद का कार्यक्रम किया गया .

