माना पुलिस ने पाटे नेशनल हाइवे के गड्ढे


शफ़ी खान
कुरुम :- नेशनल हाईवे क्र 6 पर माना से कुरुम रास्ते के बीच बारिश के कारण बड़े बड़े गड्ढे गिरने के कारण इस परिसर में दुर्घटनाओं का प्रमाण आये दिन बढ़ते जा रहा है। जिससे पोलिस प्रशासन के नाक में दम घुटने लगा है। आये दिन कुछ न कुछ इस मार्ग पर होते ही रहता है। जिससे पुलिस प्रशासन को सब काम छोड़कर दुर्घटना ग्रस्त को अस्पताल पहुचाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुवे माना पो.स्टे. अंतर्गत आनेवाली कुरुम पो.चौ. के पुलिस ने आज स्वयंम नेशनल हाइवे क्र 6 पर आकर गड्ढो को पाटने का काम आज से शुरू किया।


        आज बकरी ईद की शुभ अवसर पर मुस्लिम भाइयो को शुभ कामनाएं देने के बाद कुरुम पो.चौ.के बिट जमादार बाल कृष्ण नलवाड़े ,पो.का. नीलेश इंगले,वकोडे,रूपने,कथलकर तथा कुरुम गांववासी शाकिर शाह,मोनू महाजन,सतीश अंभोरे, शेखर इंगोले,संदीप बगे आदि लोगो ने आज कड़ी मेहनत करके नेशनल हाइवे के बीच बड़े बड़े गड्ढो मुरुम डालकर पाटने का काम किया है। जिससे बाइक सवारों की जान आये दिन खतरे में थी। ऐसे गड्ढो के कारण पिछले माह में कई लोगो की जान भी गई है। और दोनों पहले यहा के होटल
व्यवसायी तथा वृद्धावन होटल मालिक मोनू महाजन ने अपने साथियों के सहारे नेशनल हाइवे के गड्ढे बजाए थे।


SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post