राष्टीय राजमार्ग में गड्ढो के कारण फिर एक कि मौत और एक गंभीर जख्मी



  • साले जीजा आ रहे थे अमरावती से कुरुम बाइक पर
  • वड़गाँव फाटे समीप घटी कल  शाम घटना
  • कुरुम पुलिस को खबर मिलने के बाद भी नही पहुची घटनास्थल पर 
  • तरस गये दोनों मदत के लिए
  • कुरुम चौकी के पुलिस का कारनामा

शफ़ी खान
कुरुम :- माना पो.स्टे.के कुरुम पोलिस चौकी अंतर्गत आनेवाले राष्ट्रीय राज मार्ग क्र 6 पर वड़ गाँव फाटे समीप कल शाम करीब 7 बजे अमरावती से कुरुम रेलवे स्टेशन आते समय गड्ढे का शिकार होकर जीजा की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकी साला गंभीर रूप से घायल हो गया।


                प्राप्त जानकारी अनुसार अमरावती के महावीर नगर निवासी (जीजा) बिरजू रामप्रसाद तिवारी 45 साल एवं अकोला जिले के कुरुम रेलवे स्टेशन निवासी राजेश लालमन तिवारी 40 साल दोनों साले जीजा कल शाम 7 बजे कुरुम रेलवे स्टेशन आते समय राष्ट्रीय राज मार्ग के वड़गाँव फाटे समीप बाइक गड्ढे में कुदने से दुर्घटना ग्रस्त हो गये। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक (जीजा)को सर में जबर दस्त चोट आने से आधे घंटे बाद ही घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।औऱ पीछे बैठे राजेश तिवारी (साला) गंभीर रूपी से घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे के वक्त ये दोनों मदत के लिए तरस गए और एक घंटे तक रास्ते किनारे पड़े रहे।


               ये खबर कुरुम पोलिस चौकी में कार्यरत PC राजेश वाकोडे को मिलने के बाद वह भी  घटना स्थल पर नही पहुचे। उनसे यहाँ के पत्रकार से पूछताछ करने पर पता चला कि pc वाकोडे ने यहां के होटल व्यवसायीक मोनू महाजन एव उनका मित्र शाकिर शाह को हकीकत जानने दुर्घटना स्थल पर भेजा था। परंतु उनको ऐसी दुर्घटना कही नही नजर आई ऐसा कहते हुवे टाल दिया। इसके पश्च्यात पत्रकार शफ़ी खान ने माना पोलिस स्टेशन को दो वक्त फोन पर  दुर्घटना के बारे में जानना चाहा परंतु ऐसी कोई  उनके पास दुर्घटना की जानकारी उपलब्ध नही थी। और मोनू महाजन तथा शाकिर शाह ये पोलिस प्रशासन में कार्यरत है क्या ? ऐसे कई सवाल यहा के लोग खड़े कर रहे है।
            पुरा एक घंटा बीतने के बाद यहा से गुजरने वाले दो कार सवारों ने ऎसी घटना देखते ही अपनी कारे बीच रास्ते मे खड़ी करके कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम किया और एक महामंडल की बस रोक कर और दोनों दुर्घटना ग्रस्तो को बस में डालकर बडनेरा तक ले गये और वहाँ दोनों को बस से उतारकर और 108 पर डायल करके एम्बुलेंस बुलाया और अमरावती के इरविन अस्पताल में भेजा। जहाँ बिरजू तिवारी (जीजा) को मृत घोषित किया गया और राजेश तिवारी (साले) को इलाज के लिए एडमिट किया गया। मृतक के पीछे पत्नी और एक  पांच साल का बेटा है। अपनी माँ, बेवा भाभी और उनके दो बच्चो के साथ निवास करते थे। और परिजनों की पूरी जिम्मेदारीन पर ही थी।  दोहपर करीब 12 बजे pm होने के बाद लाश को परिजनों के हवाले किया गया। और पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ 2 बजे उनको अमरावती के अम्बादेवी रोड़ के स्मशान भूमी में अग्नि दी गई।


               
घटना की जानकारी मिली। मोनू महाजन और शाकिर शाह को बाइक से घटना स्थल भेजा था। परंतु ऐसी कोई घटना वहां दिखाई नही दी।
                     
राजेश वाकोडे
                  पोलिस चौकी कुरुम

माना पो.स्टे.में दो बार फोन पर संपर्क किया। परंतु ऎसी कोई दुर्घटना की जानकारी उनके पास नही थी।
             
शफ़ी खान पत्रकार
                       कुरुम


SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post