मुंबई :- जिसमें मांग की गयी की बारीश का मौसम हैं, ऐसे में बकरी ईद के मौके पर जलजमाव ना हो इसलिये देवनार पशुवधगृह की ड्रेनेज सिस्टिम को सही बनाया जाय, जानवरो के स्वास्थ पर ध्यान दिया जाय, उन्हे फ्री पशू चिकित्सा उपलब्ध करायी जाय, आनेवाले लोगों को मुक्त रूप से चहल पहल करने की सुविधा हो, 24×7 पर्याप्त पानी तथा बिजली की व्यवस्था की जाय, सडको पर लाईट की व्यवस्था हो, सार्वजनिक सफाई, माहोल स्वास्थपूर्ण रखने के लिये अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त किये जाय, आनेवाले विसीटर्स के लिये पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की जाय, देवनार पशुवधगृह में जानवरो को ले आने तथा बाहर ले जाने के बाद रास्ते में कोई रुकावटे ना हो इसकी ठोस व्यवस्था की जाय, खासकर ईस्टर्न एक्सप्रेस हायवे पर ध्यान रखा जाय, ट्राफिक पुलीस द्वारा होने वाली परेशानियो को सुलझाया जाय, देवनार पशुवधगृह परिसर में सीसीटीव्ही कॅमेरास की मोनिटरिंग की व्यवस्था की जाय, एन्ट्री और एक्सिट गेटस की संख्या बढायी जाय ताकी भीड, भगदड पर प्रतिबंध लग सके तथा खरीदी के बाद जानवरो को गेट के बाहर ले जाते वक्त लगने वाली गेट फीस माफ की जाय। मुख्यमंत्री महोदय ने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियो को निर्देश देते हुये समुचित कार्यवाही की जायेगी।
आगामी 22 अगस्त को बकरी ईद के मौके पर राज्य सरकार तथा मुंबई महापालिका प्रशासन की तरफ से दी जानेवाली सुविधाओ के बारे में जानकारी देने तथा मुस्लिम धर्मावलंबीयो को इस दौरान होने वाली परेशानियो के विषय में अपनी बात रखने की दृष्टी से महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री मा. श्री. देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में सह्याद्री गेस्ट हाऊस, मलबार हिल, मुंबई पर हुयी बैठक में मुंबई शहर से सभी अल्पसंख्याक समुदाय के लोकप्रतिनिधीयो, मुंबई महापालिका आयुक्त, मुंबई पुलीस आयुक्त तथा सभी संबधीत नागरी व पुलीस प्रशासकीय अधिकारियो की संयुक्त बैठक संपन्न हुयी। जिसमे मा. मुख्यमंत्री समेत प्रमुख रूप से पशु संवर्धन मंत्री महादेव जानकर, अल्पसंख्याक विकास मंत्री विनोद तावडे, भायखला से एआयएमआयएम के विधायक अड वारीस पठाण, विधायक अमीन पटेल, अस्लम शेख, नसीम खान, अबू आसिम आजमी आदि मौजुद थे।
