जिल्हा प्रतिनिधि मक़सूद अली
यवतमाल :- माहभर के विश्रांती के बाद 15 अगस्त की देर रात से शुरू हुई बारीश ने पुरे जिले को धो डाला. जिले के दिग्रस तहसील में बारीश ने काफी हडकंप मचाया. शहर के बहुतसी बस्तीयों में पानी घुसा. कई लोग बेघर हुए. घर का जरूरी सामान पानी मे बह गया. 2005 के बाद दिग्रसवासीयों ने इतनी बडी मात्रा में बाढ देखी. हालात को काबु में लाने का प्रयास जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाए कर रही है.
लोकनेताओ ने भी यहा पहुंचकर तुरंत सहायता देने का आश्वासन देकर ढाढंस बढाया. दिग्रसवासीयों की समस्याओं को ध्यान में लेकर यवतमाल के पार्षद जावेद अन्सारी एवं उनके मित्र परिवार ने बाढग्रस्तो को सहायता करने का निर्णय लिया. जरूरी सामान एवं सामग्री समेत यवतमाल से जावेद अन्सारी मित्र परिवार दिग्रस पहुंचा और सभी समाज के 101 बाढग्रस्तो को सहायता कर सरकारी सहायता तुरंत मिले इसलिए प्रयास करने का आश्वासन दिया. दस किलो चावल, दाल, तेल, साबुन आदी सामग्री का वितरण बाढग्रस्तो को किया गया.
दिग्रस शहर के बजरंग नगर. मोती नगर. चमणपुरा इस क्षेत्र के बाढग्रस्तो को सहायता मुहया कराई गई. जावेद अन्सारी मित्र परिवार के बबली भाई, जावेद अख्तर,राजू खान,अफसर मिर्ज़ा,मनवर शाहा,सय्यद हनीफ,मो फारूक,फरहान मुज्तबा,आसफी मामू,अशफाक शैक, शाकिल पत्रकार,सय्यद ज़ाकिर,आरिफ खान,हुसैन सर,नईम पहलवान,मुजफर पटेल,हमदु, शेख चाँद, अय्या भाई ,शेख मुश्ताक ने यह सामग्री बाढग्रस्तो को वितरीत की. इस समय दिग्रस के हाजी सज्जू पहलवान और मतीन लाल साहब,रफीक पहलवान ने भी सहायता की. नगरसेवक जावेद अन्सारी मित्र परिवार के इस उपक्रम की सभी ओर सराहना की जा रही है.


