- कुरुम परिसर की घटना
- गणेश पूरी का परिवार हुवा बेघर
शफ़ी खान
कुरुम :- कुरुम परिसर में लगातार पांच छह दिनों से चल रही धुंवाधार बारिश के कारण कई गरीब लोगो के पुराने बने मकानों को क्षति पहुची है। जिसमे यहाँ के गरीबी रेखा के नीचे आनेवाले 75 वर्षीय अंधत्व बुजरुक गणेश महादेव पूरी का सौ साल पुराना मकान ढह गया। अपने पत्नि और 20 वर्षीय पोता मनोज पूरी के साथ सौ साल पुराने एवं शिकस्त मकान में निवास करते थे। गणेश पूरी को 50 वर्षीय एक लड़का भी है। परंतु उसको भी आँख की रोशनी कम होने से कोई काम धंधा नहीं होता। इस कारण इन के पास कमाई का कोई साधन नहीं है। दोनों पिता पुत्र पेशेसे ये इलेक्ट्रिशियन काम करते थे।
और खास बात तो यह है कि कुरुम ग्रा.प.प्रशासन की और से इनको आज तक कोई भी योजना का लाभ नहीं मिला है। गरीबी रेखा के नीचे होने के बावजूद भी इनके पास BPL कार्ड नही है।इसलिए इनको आधे कीमत पर राशन भी नही मिलता। कुरुम ग्रा.प.प्रशासन द्वारा हर साल घरकुल योजना चलाई जाती है। परंतु कुरुम ग्रा.प. प्रशासन ने भी गणेश पूरी को घरकुल योजना से वंचित रख कर यहा के अमीर एवं बड़े बड़े किसानों से रिश्वत लेकर उनको घर कुल योजना का लाभ दिया है। इस कारण गणेश पूरी का परिवार आज पूरी तरह बेघर हो गया है। और पाच छे दिन से लगातार चल रही धुंवाधार बारिश में गणेश पूरी का सौ साल पुराना मकान ढह गया। और गनीमत उनके परिवार में कोई जानहानि नही हुई। परंतु आज तक इनके परिवार को किसी अधिकारी भेट नही दिया।

