किसानों के खेतों बारिश का पानी भरने से बोई बीजे खराब



  • कुरुम परिसर के किसानों पर दुबारा बुआई का संकट
  • कई किसानों का सोयाबीन बीज नही हुवा अंकुरण
  • फिर किसानों पर मंडरा रहा संकट


शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील के कुरुम परिसर में विगत तीन सालों से लगातार चलती आ रही नापीकी के कारण इस परिसर का बड़े से बड़ा जमीनदार आये दिन परेशान हाल है। केवल खेती के भरोसे परिजनों को पाल पोसने वाले किसानो पर फिलहाल भुकमरी का संकट मंडरा रहा है। सालो साल बैंक कर्ज तथा सावकारी कर्ज का ब्याज बढ़ता ही जा रहा है। हर साल यहा का  किसान गरीब होता नजर आ रहा है।


 बच्चो की पढ़ाई, शादी ब्याह,घर खर्च,और हर साल खेती खर्च करते करते किसान ऊब गया है। जिस कारण उसकी आये दिन मानसिकता बिगड़ते जा रही है।यही एक कारण है कि किसान आत्महत्या की ओर बढ़ता जा रहा है। फसल अच्छी हुई तो दाम नहीं। ना हुई तो उसका कोई वारिस नहीं। और जिसमे बारिश का रूठना फूलना किसानों के परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

            बता दे कि हर साल की तरह इस साल भी नजारा कुच्छ ऐसा ही नजर आ रहा है। इस बार बारिश तो समय पर आई परंतु पहली ही बारिश किसानों को नुकसान दायक साबित हुई। कुरुम परिसर के कई अल्प भूधारक किसानों को सरकार की ओर से मिले सिंचन कुवें तूफानी बारिश के कारण जमीन दस्त हो गए।


जिन गरीब किसानों ने ब्याज बट्टा से पैसे लेकर खेती की बुआई की तो मंगलवार के रात से चली दूसरी धुंवाधार बारिश के कारण खेतो में पानी जमा होने से
बुआई किया हुवा बीज पूरी तरह खराब होकर अंकुरण नहीं हो  पाया। जिस कारण कुरुम परिसर के किसान पर दुबारा बुआई का  संकट आ गिरा है। अब तो दुबारा बुआई करने पैसे भी नहीं बचे है। पिछली बार सोयाबीन एवं कपास की फसल ने यहा के किसानों को धोका दिया। उसकी भी अब तक सरकार की और से कोई भरपाई नही मिली। ऐसे में दुबारा बुआई का संकट।
     
सोमवार को 9 एक्कड़ खेती में सोयाबीन तुवर की बुआई की थी। परंतु मंगलवार के रात आई तूफानी बारिश के कारण पूरे खेत मे पानी जमा होने से पूरा बीज खराब हो गया।और एक भी पौधा अब तक नही उगा।जिस कारण मेरा 40 से 50 हजार रु मिट्टी में मिल गया.
           
 अ. सादिक अ. हामिदकि सान कुरुम

रविवार दि.24 जून को 17 एक्कड़ सोयाबीन माळा बुआई किया। परंतु आज 8 दिन पूरे होने के बाद भी नहीं निकाला। सोमवार को आई तेज बारिश के बाढ़ से खेत का बीज बह गया। और मेरा लाखो का नुकसान हो गया .
               
राजेन्द्र गादे. किसान कुरुम.


SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post