पहली बारिश ने ही रुला दिया किसानों को



  • कई कीसानो के सिंचन कुंऐ हुवे क्षतिग्रस्त
  • कुरुम परिसर में बारिश का आतंग
  • जलयुक्त शिवार तथा फरसी नाले की दीवार ढही


शफ़ी खान
कुरुम :-  मूर्तिज़ापुर तहसील के कुरूम परिसर में विगत दो दिनों से चल रही तेज हवा के साथ धुंवाधार बारिश के चलते यहां का जन जीवन तो अस्त व्यस्त हो ही गया। लेकिन मानसून की पहली बारिश ने कुरुम परिसर के कई किसानों को रुला दिया। यहा बारिश के आतंग से कई किसानों के mrges में बनाये गए नये जल सिंचन कुऐ क्षतिग्रस्त हो गए। खेतो में जमा बारिश के पानी से मिट्टी दलदल होकर कुऐं कमजोर होकर पूरी तरह टुट गये। और उस पर मिट्टी का गाल चढ़ने से जमीन दोस हो गए। जिस कारण यहा के किसान फिर संकट में आ गये


              बता दे कि मूर्तिज़ापुर प.स.अंतर्गत कुरुम परिसर के मधापुरी, खोळड़,कवठा, तथा रामटेक के अल्पभूधारक किसानों को सिंचाई के लिए mrges ग्रा.प.द्वारा अनुदानित २५ कुऐं का काम किया अंतिम चरण में चल रहा था। परंतु अचानक बीते शुक्रवार के आधी रात से चल रहे मानसून के धुंवाधार बारिश के कारण कई किसानों के कुऐं क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान नजर आ रहा है


दो दिनों तक चली धुंवाधार बारिश के कारण सभी किसानों के खेतो में पानी जमा होकर खेतों के बांध टूट गए जिस कारण अच्छी मिट्टी नालो से बह कर खेत को पूरी तरह खराब कर दिया। इस कारण किसानों का चिंता का विषय बन गया है


       

  • कुरुम में जल युक्त शिवार की दीवाल ढई
"महाराष्ट्र शासन कृषि विभाग ने कुरुम में जल युक्त शिवार अभियान द्वारा सन २०१६-१७ में लाखो रुपये ख़र्च करके सीमेंट नाला बांध खोलीकरन किया गया था परंतु ऐसे तूफानी बारिश के कारण दिवार ढह गई।"
      सौ माधुरी जूनघरे कुरुम

फ़ारसी नाले की साइड दीवार टूटी "कुरूम से रेलवे स्टेशन मार्ग पर आनेवाले फ़रसी नाले के ऊपर से बारिश का पानी बहने से साइड दीवार पूरी तराह नष्ट हो गई। जिससे बाइक सवारों की जान खतरे में पड़ गई है।"  गोपाल लालमन तिवारी कुरुम रेलवे स्टेशन


रामटेक से नेशनल हाइवे मार्ग का पुलिया टूटाबता दे के पिछले वर्ष रामटेक से नेशनल हाइवे पर आने वाले मार्ग का डम्बरीकरण करके नाले पर बड़ा पुलिया बनाया गया था।परन्तु दो दिन चली धुंवाधार बारिश के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से नागरीको के आवाजावी में बांधा बन गया।   अजय ठाकरे रामटेक


सैदापुर खिनखिनी से मूर्तिज़ापुर मुख्य रास्ते का ब्रिज ढहाशुक्रवार को अचानक आये आधी रात को तूफानी बारिश के कारण सैदापुर खिनखिनी से मूर्तिज़ापुर मुख्य मार्ग का  बड़ा ब्रिज ढहने से यहा के नागरिकों का परेशानी का सबब बन गया। यहा के हर नागरिक को कुरुम होकर १० की. मि.फेरा काटकर मूर्तिजापुर जाना पड़ रहा है।       रूपेश कडू खिनखिनी



SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post