- कभी भी हो सकता बड़ा हादसा
- ग्राम पंचायत तथा बिजली विभाग देकर अनजान
- स्कूल,आंगनवाड़ी,अस्पताल तथा कुरुम ग्रामवासियों की जान खतरे में
- बिजली वितरण कंपनी इधर ध्यान देगी क्या ? ग्राम वासियो का सवाल
शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तालुका अंतर्गत आने वाले कुरुम ग्राम में विज वितरण कंपनी द्वारा एक ही स्थान पर बनाये गए तीन बिजली ड़ीपीया इन दिनों ग्राम वासियों को दुर्घटना के लिये आमंत्रित कर रही है। परंतु कुरुम ग्राम पंचायत और विज वितरण कंपनी है कि इसे देखर भी अनजान बन रही है
बता दे कि, स्थानीय पंचशील विद्यालय व छात्रवास ,सरकारी अस्पताल,आंगनवाड़ी,तथा ग्राम वासियो के निवासस्थान बीचो बीच कुरुम विज वितरण कंपनी द्वारा स्कूल मैदान में आस पास बनाई गई ये तीनो डीपीयाँ बारिश के दिनों में ग्राम वासियो के लिये जानलेवा साबित हो सकती है। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है
पहली ही बारिश में पूरे मैदान में पानी जमा होने से ड़ीपियां पानी मे डूबी नजर आ रही है। ऐसे में मैदान के थमे बारिश के पानी मे गांव के छोटे बड़े बच्चे खेल कूदते नजर आते है। जिसमे इन तीनो डिपियो को गार्डिंग तार नही होंने से मानलो हवा तूफान से जिंदा बिजली का तार टूटकर जमा पानी मे गिर गया तो भविष्य में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है
इस जमा पानी के कारण बिजली कर्मचरियो को भी फॉल्ट निकालने बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल मैदान के जमा बारिश का पानी निकलने कोई मार्ग नही होने से हर साल यहाँ पुरे बारिश पानी जमा रहता है। परंतु इस गंभीर समस्या पर ना ही कुरुम ग्रा.प.प्रशासन ध्यान देती है और ना ही विज वितरण कंपनी ध्यान देती है
आये दिन यहा से गांव के मवेशिया गुजरती है।और जाते आते वक्त मवेशिया इस बारिश के जमा पानी मे उतर कर अपनी प्यास बूज़ाते है। और तेज गर्मी के कारण ठंडक पाने के लिए भैसे तो इस मे तैरने लगती है। ऐसे में कभी अर्थिंग रिटर्न आगया तो अंदाजा लगालो कितना बड़ा हादसा हो सकता है।
कई बार इस बारे में यहां के जिम्मेदार व्यक्ति सरपंच , सचिव तथा पंचायत समिति के उप सभापति को भी बताया गया।परंतु आज तक इन जिम्मेदार व्यक्ति के कानों पर जु तक नही रेंगी।और ना ही कभी किसीने इधर मुड़कर देखा। केवल देखकर अनजान बने। और खास बात यह है कि इसी जगाह हर रविवार साप्ताहिक बाजार भी भरता है।अब तो इधर विज वितरण कंपनी ने ही ध्यान देना आवश्यक होगया है। ऐसा सवाल खड़ा कर रहे है कुरुम वासी।


