- किसानों में खुशियो का माहौल
- कल से शुरू कर सकते है किसान बुआई का काम
शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील के ग्राम कुरुम में10 दिन ब्रेक के बाद फिर बारिश ने अपनी हाजरी लगाते हुए कल रात 9.30 बजे से जोरदार बारिश की शुरुवात हुई। और रात करीब 2 बजे तक रुक रुक कर चलती रही। इस बार भी तेज हवा के साथ आधी रात तक धुंवादार बारिश के कारण किसानों के खेतों में पानी जमा रहा .
जिस कारण आज यहा के सभी किसानो का बुआई काम बंद रहा। यदि आज बारिश नही आई तो कल पूरे कुरुम परिसर में बुआई का शुभ मुहर्त निकल सकता है। इस कारण यहा के सभी किसानों में खुशियो भरा माहौल नजर आ रहा है। आज पूरा दिन यहां के कृषि दुकानों पर किसानों की भीड़ दिखाई दी।
बता दे की इस बार कुरुम परिसर में बारिश की शुरुवात दिनांक 8 जून को हुई थी। परंतु केवल दो तीन दिन चलने ने के बाद 11जून से बारिश गायब हो गई थी। इस कारण यहा के सभी किसानों का और भी चिंता का विषय बन गया था। कुच्छ किसानों ने तो पहली बारिश बाद कपास फसल की बुआई कर दी थी
जिस कारण ऎसे किसानों का और भी परेशानी का सबब बन गया था। परंतु कल रात अच्छी बारिश आने से उनके चहरे पर रौनक सी खिल गईं। पिछले दो तीन सालों से यहा के किसानों को गीले सूखे की मार झेलनी पड़ रही थी। इस बार भी कही ऐसा न हो इस कारण बहुत किसानों ने अब तक बुआई नही की थी। और दमदार बारिश के इन्तेजार में थे
लेकिन कल रात आई दमदार बारिश के कारण यहां के किसानों में हिम्मत आ गई है। और कल से बुआई का काम शुरू करने जा रहे है।
फोटों में- कल रात जोरदार बारिश का कुरुम गांव मोहल्ले में जमा पानी



