कुरुम के इतवारा चौक में गंधगी का साम्राज्य



  •  ऎसे गंधगी में सजते है खान पान के चाट भंडार
  •  खुलें में बिकते है खाद्य पदार्थ
  •  अन्न पुरवठा प्रशासन की अनदेखी
  •  ग्राहकों का स्वास्थ्य खतरे में 


शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसिल अंतर्गत आनेवाले कुरुम परिसर में इन दिनों गंधगी का आतंग फैला हुवा नजर आ रहा है। और ऎसे में कुरुम के मुख्य इतवारा चौक में इतनी भयंकर गंधगी होने के बावजूद भी यहां खान पान की दुकाने बड़ी थाट- माट से सजाए जाती है। और यहां के लोग भी शाम को इतवारा चौक आकर ऎसी गंधगी में खड़े होकर बडी मजे से चाट भंडार के खान पान का आनंद उठाते नजर आते है


           बता दे कि इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। और बारिश के कारण पूरे कुरुम परिसर में गंधगी फैली हुई है। ऐसे में यहा के मुख्य इतवारा चौक में कुछ ज्यादा ही गंधगी नजर आती है। क्योंकि यहां किराना दुकान से लेकर मेडिकल, फ्रुटवाले, सब्जीवाले,पानठेला, कृषि केंद्र,देशी शराब, होटल, इत्यादि दुकाने लगती है।और इन सभी दुकानों का निकला वेस्टेज माल या कूड़ा कचरा फोटो में दिखाई दे रहे कचरे के ढ़ेर पर ही डाला जाता है। जिस कारण साल भर  यहां गंधगी ही गंदगी नजर आती है

 परंतु बारीश में कुछ ज्यादा ही गंधगी होने से पूरे चौक में आये दिन  बदबू चलती है। जिससे लोगो के स्वास्थ पर विपरीत परिणाम होता है। इस और ना ही यहा का स्वास्थ विभाग ध्यान देता है और नाही कभी कुरुम ग्रा.प.प्रशासन ध्यान देती है।
             ऐसे में होटल,चाट भंडार तथा कैंटिंग वाले अपना खाद्य पदार्थ बे झीझक खुले में ही बिक्री करते है। फिलहाल बारिश का मौसम होने से गंदगी पर से उड़कर मक्खियां खुले खाद्य पदार्थ पर बैठती है।


जिसके चलते ये मौसम में डायरिया, मलेरिया तथा टाइफाइड जैसी गंभीर जानलेवा बीमारियां उत्तपन्न होती है। और पूरे परिसर में फैलने लगती है। लेकिन एक कुरुम ग्राम पंचायत प्रशासन है कि इस गंभीर समस्या पर कभी ध्यान नही देती। अब तो केवल इस भयानक समस्या पर स्वास्थ विभाग या अन्न पुरवठा विभाग ने ही ध्यान देना जरूरी है। ऐसी यहां के लोगो मे चर्चा चल रही है 

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post