अवैध रेती ढुलाई करते ट्रैक्टर पकड़ा



  • तलाठी प्रदीप घाटोल ने की करवाई
  • वाहतूक पास नही होने के कारण  ट्रैक्टर माना पो.स्टे. में जमा

शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील के माना परिसर में ग्राम रोहना उमा नदी पात्र से ट्रैक्टर में 1 ब्रास अवैध रेती भरकर ले जाते समय मौजा बोट्टा के तलाठी प्रदीप घाटोळ ने पकड़कर दंडात्मक करवाई करके माना पोलिस स्टेशन में जमा किया

               प्राप्त जानकारी अनुसार सदर वाहन मूर्तिज़ापुर निवासी दिगम्बर गुल्हाने के मालकी का है। बात दे कि ट्रैक्टर क्र MH 30 J 7762 मे मौजा बोट्टा के ग्राम रोहना उमा नदी से  1 ब्रास रेती की चोरी करके मूर्तिज़ापुर की और ले जा रहा था। उसी वक्त तलाठी प्रदीप घाटोळ बस स्टैंड से गुजर रहे थे। और ट्रैक्टर रोक कर चालक से वाहतूक पास मांगी

परंतु चालक के पास वाहतूक पास न होने से तलाठी घाटोळ ने कारवाई करके पंचनामा तथा जप्तीनामा बनाया और चालक प्रतीक नाज़ुकराव बोंडे 25 साल निवासी धनोरा(पोहकर) के नाम से केस बनाकर तहसीलदार के दंडात्मक करवाई तक माना पो.स्टे. में जमा करके आज मूर्तिज़ापुर के तहसीलदार राहुल तायड़े को अहवाल सादर किया।

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post