यवतमाल शहर पोलिस की ओर से इफ़्तार पार्टी का आयोजन



यवतमाल , ता. १० :- स्थानीय KGN हॉल में सर्व धर्मिय रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन यवतमाल पोलिस की ओर से किया गया।यह आयोजन अप्पर पोलिस अधीक्षक अमर सिंह जाधव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में शहर की नगर अध्यक्षा कांचन चौधरी, कांग्रेस की पल्लवी रामटेके,पार्षद उषा दीवटे, सेना के संतोष धवले, प्रहार के नितिन मिर्ज़ापुरे, बी जे पी के रफीक भाई,सुजीत रॉय, राष्ट्रवादी के आसिम अली,प्यारे भाई, सिकंदर शाह,अमन निर्बान, सिख समुदाय के प्रदीप नांनावारे, रवीन्द्रसांगा के साथ अनेक लोग उपस्थित थे


इस इफ़्तार पार्टी के कार्यक्रम में संचालन मो, आसिम अली ने किया सर्व धर्म समभाव पर मुफ़्ती एजाज ने प्रकाश डाला तथा ज़ियाउद्दीन ने इस पवित्र महीने के महत्त्व को बताया।उसी के साथ हिंहु मुस्लिम एकता किस प्रकार बरक़रार रखने का आव्हान अमर सिंह जाधव व पियूष जगताप ने किया।इस कार्यक्रम में शहर के पोलिस निरीक्षक यशवंत बविस्कर, ग्रामीण थाने के पोलिस निरीक्षक शिवाजी बचाटे, लोहारा की थानेदार मालते मैडम के साथ सभी कर्मी उपस्थित थे।

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post