बारिश से पूर्व नलिया कि सफाई जरूरी सरपंच एवं ग्राम सेवक इधर ध्यान दे कुरुम ग्राम वासियो की मांग



कुरुम :- शफ़ी खान
        कुरुम परिसर में कई समस्याओं का अंबार लगा हुवा है ।जिसमे नालियो की हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आती है। कीचड़ तथा गंधगी से लबालब भरी नालिया के कारण गंधा पानी  आये दिन सड़को पर बहता रहता है। जिसे देखकर ऎसा लगता है के जैसे बारिश का मौसम आ गया हो। सड़को पर जमा गंधा पानी के कारण कुरुम ग्राम वासियो का भविष्य खतरे में आ गया है

 इस परिसर के लोगो में सर्दी खासी मलेरिया डायरियां तथा टाईफाइड जैसी घातक कई बीमारियां उतपन्न हो रही है। जिसके चलते यहां के लोगो का जीना दुशवार हो गया है। परंतु यहाँ के ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव इन गंभीर समस्याओं पर कभी ध्यान नही देते है। केवल यहाँ की गरीब जनता के साथ खिलवाड़ किया जाता है ऎसा आरोप यहा की जनता लगा रही है

             बता दे कि हर साल ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा बारिश पुर्व नालिओ की साफ सफाई करना व कूड़े कचरे के ढेर गांव से बाहर फेकना आवश्यक होता है। जिस कारण बारिश का पानी मोहल्लों में तथा सड़को पर जमा न होते सीधा गांव से बाहर निकलने में आसानी हो जाती है।और नाही बारिश में पानी किसी के घर मे घुसता

ऎसे कीचड़ एवं कचरे के ढेर के कारण बारिश का पानी मोहल्लो में जमा होकर लोगो के घरों में घुसता है। और पूरी रात लोगो को जागकर बितानी पड़ती है। जिसमे महिला और बुजरुगो को काफी परेशानी का सबब बन जाता है। और सांप, बिच्छु का डर लगा रहता है.

 परंतु एक कुरुम ग्राम पंचायत है कि सालो साल बीतने के बाद भी गांव की नालियां या कूड़ा कचरा साफ सुफ़ नही करती। जिससे बारिश के मौसम में लोगो को परेशानी का सबब बन जाता है


 पिछली बारिश में भी इसी कारण कई मोहल्लों में पानी जमा होकर लोगो के घर मे घुसने से परेशानी बड़ा दी थी। इस  कारण हर साल बारिश से पुर्व ग्राम पंचायत को गांव तथा नालियो की साफ सफाई करना आवश्यक होता है

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post