समाज सेवक आदर्श पुरस्कार वितरण सोहळा संपन्न




  • दियान माइनॉरिटी मल्टीपर्पज सोसाइटी का उपक्रम


कुरुम शफ़ी खान
         मूर्तिज़ापुर के हजरत रौशन जमीर दरगाह गेट, रौशनपुरा के सभागृह में आयोजित "दियान माइनॉरिटी मल्टीपर्पज सोसायटी मूर्तिज़ापुरद्वारा" समाज मे अच्छे कार्य करनेवालो को कल दि.14 मई 2018 को शाम 8 बजे रोशन हॉल में "समाज सेवक आदर्श पुरस्कार" देकर सन्मानित किया गया।
            इस कायक्रम के संचालक व मूर्तिज़ापुर के पत्रकार सोहेल शेख थे और कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप में  मा.मोहम्मद बदरुजम्मा साहब(महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कामगार कांग्रेस) और मार्गदर्शक के रूप में साजिद खान पठान (विरोधी पक्ष नेता मनपा अकोला) तथा इस कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में अंजुम कय्यूम साहब (जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी नागपुर) थे। और मंच पर  मूर्तिज़ापुर के मा. इब्राहिम घानिवाला (नगर सेवक) इमरान शेख (नगर सेवक),महिंद्र भाऊ गवई (अनुसूचित कांग्रेस जि. अध्यक्ष अकोला), अ. रफीक (न.से.अमरावती) उपस्थित थे।एक एक करके सभी, मंच पर उपस्थित मेहमानों का फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। और कार्यक्रम को शुरुवात की गई। समाज सेवा कैसी हो इस बारे में सभी मान्यवरोंने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
         इस वक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष अंजुम कय्यूम के हातो समाज मे अच्छे कार्य करनेवाले लोगो को समाज सेवक आदर्श पुरस्कार देकर सन्मानित किया गया। जिसमे सन्मानित किये गए मूर्तिज़ापुर के नगर  सेवक इब्राहिम घानिवाला, गुलाब दुबे, सचिन देशमुख, दिनेश दुबे,संजय गुप्ता, इमरान शेख, मोईज शेख,हर्षल साबले,सुधाकर वानखड़े,विशाल शिरभाते,रोहित सोलंके,दिनेश श्रीवास,विलास वानखड़े,आशीष बरे, इरफान अजमेरी, शेख हुसेन,विलास नसले पत्रकार, जय रावत पत्रकार, डॉ शौकत अली, राशिद अली,शोएब खान,शेख फरहान तथा शफ़ी खान पत्रकार कुरुम का समावेश है 

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post