ग्रा.प.मधापुरी के दलित बस्ती का निधी ग्रा.प.कुरुम में खर्च



  • अधिकारी तथा प्रतिनिधी ने की, प्रशासन की दिशाभूल
  • गट विकास अधिकारी एवं उप सभापति की मिली भगत         भारीप बहुजन के उप तालुका अध्यक्ष ने रोका काम
  • मधापुरी के सरपंच प्रदीप ठाकरे तथा जि प सदस्य देवानंद गनोरकर ने की शिकायत


शफ़ी खान
कुरुम :-  मूर्तिज़ापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले ग्राम पंचायत मधापुरी के दलित बस्ती का 5 लाख निधी कुरुम ग्राम पंचायत में ट्रांसफर करके पंचायत समिती के गट विकास अधिकारी व उप सभापती ने प्रशासन की दिशाभूल की है। जिसकी लेखी शिकायत मधापुरी के सरपंच प्रदीप ठाकरे एवं जि.प. सदस्य देवानंद गनोरकर ने अकोला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से शनिवार दि.19 मई 2018 को की है

            प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत मधापुरी के वार्ड क्र.3 में आनेवाली कुरुम रेलवे स्टेशन दलित बस्ती है। जहां कुल 174 मतदाता है। जिसके लिए जि.प.सदस्य (कुरुम सर्कल).देवानंद गनोरकर ने सन 2017-18 में यहा अनुसूचित जाति जमती एवं नौबुद्ध घटक योजना अंतर्गत दलित बस्ती के लिए सीमेंट रास्ता तथा नाली बांधकाम के लिए जि.प.से 5 लाख निधी मंजूर किया था। और यह राशि पंचायत खाते में जमा भी हो गई थी। परंतु पंचायत समिती के गट विकास अधिकारी गजानन अगरते व उप सभापती  उमेश मडगे(कुरुम) की साठ-गांठ के कारण ये 5 लाख मंजूर निधी  कुरुम ग्रा.प.ने हेतुपुरस्पर अपने खाते में जमा करके प्रशासन की भी दिशाभूल की है



                     फिलहाल कुरुम ग्राम पंचायत, रेलवे स्टेशन दलित बस्ती के निधी का दूर उपयोग करके बस स्टैंड से लेकर उर्दू स्कूल के जि.प.अंतर्गत आनेवाले रोड़ पर खर्च किया जा रहा था।जहाँ दूर तक कही दलित बस्ती नजर नही आती है। इस कारण कुरुम के भा.री.प.बहुजन पार्टी के ता.उपाध्यक्ष इमरान खान ने ठेकेदार से इस्टीमेट एवं वर्क आर्डर कॉपी मांगने पर नही मिलने से हाल ही मे ये काम रोक दिया गया था।जब ये खबर मधापुरी के सरपंच ठाकरे तथा जि.प.सदस्य गनोरकर को मालूम होते ही तुरंत अकोला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लेखी शिकायत दी और काम बंद रखने की मांग की और ग्रा.प.मधापुरी वार्ड क्र 3 के कुरुम रेलवे स्टेशन दलित बस्ती का निधी वापस मांगा है


इससे पहले भी उमेश मडगे (प.स.उप सभापती) ने मधापुरी ग्रा.प. वार्ड क्र 3 के कुरुम रेलवे स्टेशन बस्ती के मुस्लिम कब्रस्तान के 3 लाख निधी में अड्थड़ा डालकर कुरुम ग्रा.प.खिंचा था। परन्तु शिकायत करने पर वापस निधी ग्रा.प.मधापुरी को जमा किया गया
               प्रदीप हरिदास ठाकरे
                सरपंच मधापुरी.
जाहिरात

ये पाच लाख निधी कुरुम रेलवे स्टेशन दलित बस्ती के सीमेंट रोड व नाली बांधकाम के लिए मंजूर है। परंतु कुरुम ग्रा.प.ने हेतुपुरस्पर व प्रशासन की दिशाभुल करके अपना उल्लू सीधा किया है
            देवानंद राम.गनोरकर
              जि.प.सदस्य. कुरुम.

इससे पूर्व उमेश मडगे (उप सभापती) ने MRGS सिंचन कुऐ में भ्रष्टाचार किया था।अपने पद का दुरउपयोग करकें मौजा मधापुरी के खेत शिवार मे अपने भाई संजय वसंतराव मडगे के नाम कुरुम ग्रा.प.से सिंचन कुआं मंजूर करके पूरा निधी हड़प लिया था। परन्तु मैने लेखी शिकायत करने पर उप सभापती ने रातोरात कुआ खोदकर बांधकाम किया था।
    इमरान खान साजिद खान
    तालुका उपाध्यक्ष
    भा.री.प.बहु.पार्टी कुरुम

जाहिरात

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post