बी.पी.टी. की जगह दारुखाना, रे रोड, मुंबई-10 पर बसी तकरीबन 14000 जुग्गी झोपडों पर निष्कासन की कारवाई रोकने तथा रहिवासियों के कानूनी पुनर्वसन की मांग 184 भायखला के एमएलए अड वारीस युसूफ पठाण ने आज बीपीटी चेअरमन संजय भाटिया, (आयएएस) से मुलाकात के दौरान किया।



मुंबई : बी.पी.टी. की जगह दारुखाना, रे रोड, मुंबई-10  पर बसी तकरीबन 14000 जुग्गी झोपडों पर निष्कासन की कारवाई रोकने तथा रहिवासियों के कानूनी पुनर्वसन की मांग 184 भायखला के एमएलए अड वारीस युसूफ पठाण ने आज बीपीटी चेअरमन संजय भाटिया, (आयएएस) से मुलाकात के दौरान किया।

उन्होने चेअरमन संजय भाटिया को दिये गये निवेदन में लिखा हैं की -  22 जुलै 2014 को महाराष्ट्र शासन गृहनिर्माण विभाग का शासन निर्णय क्र झोपुधो -1001/प्रक्र 125/14/झोपसु- 1 के आदेश अनुसार 1/1/2000 अथवा उसके पहले से झोपडा संरक्षण प्राप्त होने का तय करना, तथा झोपडीवाशियो का निवारा निश्चित करने के बारे में आदेश देना, इस निर्णय के मुताबिक झोपडों को कानूनी संरक्षण देना, अथवा झोपडों को निष्कासित करने के पहले झोपडाधारको को पर्यायी व्यवस्था करके देने की मांग भी की हैं


बीपीटी चेअरमन संजय भाटिया, (आयएएस) ने आश्वासन दिया हैं की जो भी कानून के मुताबिक होगा झोपडावाशियों की पुरी मदद व सहयोग प्रदान किया जायेगा।

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post