- दो मासूम बच्चियों को इंसाफ दिलाने ग्राम माना में आज निकाला गया शांति पूर्वक मूक मोर्चा
- सभी जाति धर्म के शेकडो लोग उतरे रास्ते पर
- माना में सभी धर्मीय निपक्ष कि एक मिसाल
सै अरशद
माना :- मूर्तिज़ापुर तहसील में आनेवाला ग्राम माना में आज सूबह बजे दो मासूम बच्चियों को इंसाफ दिलाने के लिये शांति पूर्वक मूक मोर्चा निकाल कर यहा के सभी धर्मीय लोगो ने एक जिती जागती मिसाल कायम की याद दिला दे कि जनवरी माह में जम्मू कश्मीर के गांव कठुवा में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची आसेफा के साथ 8 लोगो ने मिलकर गैंगरेप करके उसकी बेदर्दी के साथ पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इसीके साथ उत्तर प्रदेश के उन्नव गांव में भी कुछ इसी प्रकार एक मासूम बच्ची पर बलात्कार किया गया था। इस गंभीर घटना को लेकर पूरे देश मे सभी धर्म के लोग एक जुट होकर रोष व्यक्त कर रहे है। और इन मासूम बच्चियो को इंसाफ मिले और सभी बलात्कारियो को फाँसी की सजा मिलने के लिए हर गांव देहात एवं शहर में रैली,कैंडल मार्च, व मूक मौर्चा जैसे आंदोलन किये जा रहे
उसी तरह आज दि, 22 अप्रैल 2018 सूबह 8बजे ग्राम माना में भी सभी धर्मीय शेकडो लोग व महिलाएं सड़क पर उतरकर हातो में पोस्टर लेकर व काली पट्टी बांधकर दोनों मासूम बच्चियों के इंसाफ के लिए शोक व्यक्त किया मोर्चे की शुरुवात सूबह करीब 8 बजे ग्राम सचिवालय के पास से शुरू करके जामा मस्जिद व राम मंदिर व गाँव के मुख्य मार्गों से होते हूऐ करिब सूबह 10 बजे माना पोलीस स्टेशन के थानेदार भाउराव घूगे व psi श्रीकूषन पाटिल को निवेदन देकर इस मोर्चे को शांतिपूर्वक समाप्त किया गया।।इस अवसर पर ग्रीष्मकाल को देखते हूऐ जमियत उलमा -ऐ - हिंद माना की ओर से ठंडे पानी का वितरन किया गया
इस अवसर पर माना पो.स्टे. के थानेदार भाउराव घूगे के मार्गदर्शन मे उप.पो.नि.चंदू पाटिल ने कड़ा बंदोबस्त रखा था। बंदोबस्त में माना बिट के जामदार नंदू टिकार पो शिप,,,संदीप पवार,प्रदीप उमक व तायडे,सोनोने उपस्थित ईस मोर्चे का आयोजन माजी सरपंच व ग्राम पंचायत सदस्य सतीश मोखडकर व विशेष कार्यकारी अधिकारी रत्नदीप डोनगरे व समाजीक कार्यकर्ता इशतीयाक अहेमद के नेतृत्व मे किया गया और मोर्चे के शुरूआत में मोर्चे मे शामिल सभि लोगो को मार्गदर्शन किया। ईस मार्गदर्शन के दौरान संचालन आतिफ जमादार ने किया


