रेल से टकराने के कारण निल गाय की मौत




  • मामला कुरुम रेलवे स्टेशन के फूलआमला ब्रिज के पास का।
  • अकोला वन विभाग अधिकारी को कुरुम रेल के जूनियर अभियंता ने दी फोन पर जानकारी।

कुरुम।दि.1अप्रेल शफ़ी खान
 मध्य रेल के भुसावल मंडल में आनेवाला तथा मूर्तिज़ापुर बडनेरा के बीच कुरुम रेलवे स्टेशन समीप फूल आमला ब्रिज  खंबा क्र 649/12-14 के बिच में शनिवार के रात में ट्रेन से धक्का लगने के कारण निल गाय की जगह पर मौत हो गई थी सुबाह ड्यूटी करने गए कुरुम रेलवे स्टेशन यूनिट नं 10 के ट्रैकमैन तथा उनके जूनियर रेल अभियंता केदारनाथ को दोनों पटरी के बीच निल गाय मरी पड़ी दिखाई दी। इस वक्त अभियंता केदारनाथ ने माना पुलिस से संपर्क करके घटना की जानकारी दी। परंतु माना पुलिस ने अकोला वन विभाग का नंबर देकर रेंजर से जानकारी देने की बात कही। बाद मे वन विभाग के रेंजर लोखंडे से फोन पर सारी हकीकत सुनाई। और रेंजर लोखंडे ने सारी हकीकत सुनकर स्पॉट पंचनामा करने आने का आश्वाशन भी दिया। परंतु कई घंटे बिताने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी स्पॉट पर नही पहुचने के कारण मजबूरन ट्रैकमैन तथा अभियंता मिलकर दोनों रेल पटरी के बीच  मरी पड़ी हुई निल गाय को उठाकर बाजू से रख दिया पूरा दिन बीतने के बाद भी अकोला से कोई भी वन विभाग का कर्मचारी स्पॉट पर नही पहुँचा था। अंततः अब भी मरी हुई निल गाय वही रेल पटरी किनारे ही पड़ी हुई नजर आ रही है. 

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post