- आमदार एड.वारीस पठाण की मेहनत रंग लायी
मुंबई : अल्पसंख्याक विकास विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुयी, जिसमें महाराष्ट्र राज्य के वित्तमंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार, अल्पसंख्याक राज्यमंत्री दिलीप कांबळे, एआयएमआयएम के 184 भायखला से आमदार एड वारीस युसूफ पठाण, औरंगाबाद (मध्य) के आमदार इम्तियाज जलील, और अल्पसंख्याक विकास विभाग के प्रधान सचिव श्याम तायडे उपस्थित थे। इस बैठक में आमदार एड वारीस पठाण की मांग को सरकार द्वारा मंजुरी मिलने घोषणा की गयी। बैठक में यह तय हुआ की उर्दू भवन के निर्माण के लिये भायखला में जमीन का पता लगाया जायेगा और केंद्र सरकार से 50 करोड रूपयो की लागत से शानदार उर्दू भवन का निर्माण होगा मालूम रहे की गत महाराष्ट्र विधानसभा बजेट सेशन में एड वारीस पठाण ने भायखला मुस्लिम बहुल इलाका होने के नजरिये से वहा पर उर्दू भवन निर्माण की मांग की thee और आज उसे वास्तविकता में लाने के लिये सरकार को बाध्य किया। स्थानीय जनता, मुस्लिम बुद्धिजीवी, जागरूक नागरिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संगठनों ने इस कदम का पुरजोर स्वागत करते हुये आमदार एड वारीस पठाण का अभिनंदन तथा आभार प्रगट किया हैं।
