29 अप्रैल को पूर्व राज्यसभा सभासद मौलाना महमूद असद मदनी मुर्तिजापुर मे.



रिज़वान सिद्दीकी
 मुर्तिजापुर :- 29 अप्रैल को स्थानीय सोनौरी ग्राम में  दीनी तालीम बोर्ड महाराष्ट्र की ओर से राज्य स्तर धार्मिक एवं शैक्षणिक जागरूकता मुहिम कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें पूर्व राज्यसभा सभासद तथा जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद असद .मदनी शामिल होने वाले हैं . 29 अप्रैल को सोनोरी मदरसे में आयोजित इस कार्यक्रम में जमीयत उलमा ए हिंद महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना नदीम सिद्दीकी प्रमुख मार्गदर्शन मौलाना महमूद अरशद मदनी प्रमुख अतिथि मौलाना सैयद महमूद अली आदि उपस्थित रहेंगे इस कार्यक्रम के माध्यम से मुस्लिम बांधों में धार्मिक शिक्षा का प्रयास एवं प्रचार करने के साथ अपने जवाबदार नागरिक बनाना नई पीढ़ी को प्राथमिक शिक्षा देकर  उनमें बंधुभाव निर्माण करना तथा उन्हें मुख्य प्रवाह में शामिल करना है इस कार्यक्रम में पूरे महाराष्ट्र शिक्षा संस्था एवं दीनी तालीम बोर्ड सदस्य नागरिक हजारों की संख्या में उपस्थित रहने वाले हैं इस कार्यक्रम  मैं ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान शिक्षा जागरुती अभियान महाराष्ट्र के अध्यक्षता दारुल उलूम वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी सोनोरी  मदरसे के अध्यक्ष मुफ्ती रोशन शाह कासमी ने किया है .

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post