- विधायक अड. वारीस पठाण ने बांद्रा रेकलमेशन पर बाईक चलाते वक्त पुलीस की डंडे से दुर्घटना में मौत का शिकार धारावी के इमरान का मामला पॉईंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरीये सभागृह में उठाया।
- गृह राज्यमंत्री डॉ. रणजित पाटील दिया पुरे मामले की जानकारी लेकर उचित कारवाई का आश्वासन।
विधानभवन, मुंबई, 27 मार्च : महाराष्ट्र विधानसभागृह में पॉईंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरीये एआयएमआयएम के 184 भायखला से विधायक अड.वारीस पाठण ने जानकारी देते हुये बताया की कल रात में 12 - 12:30 बजे के करीब धारावी, मुंबई में रहने वाले 17 - 18 साल के दो बच्चे बाईक पर जा रहे थे, वह जब बांद्रा रेकलमेशन पर आये उस वक्त नाकाबंदी में ड्युटी पर मौजुद हवालदार ने बाईक पर डंडे से मारा तब वह बच्चे बाईक पर से गिरे और बाईक चलाने वाले लडके की जगह पर मौत हो गयी और दुसरा लडका जो पीछे बैठा था, उसे अस्पताल में गंभीर हालात में भर्ती किया गया हैं। इस लडके ने स्टेटमेंट में यह बोला हैं की हम बाईक पर से आ रहे थे, नाकाबंदी पर पुलीस ने हमको रोका और पुलीस ने जोर से बाईक पर डंडा मारा, हम नीचे गिर गये जिसमे बाईक चलाने वाला इमरान नामका उसका साथी की जान चली गयी।
उन्होने आगे बताया की डीसीपी झोन-9 इन्वेस्टींगेशन किये बगैर यह स्टेटमेंट देते हैं की बच्चे घबरा कर भागे, गिरे और एक बच्चे की जान चली गयी, जो की दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होने मांग किया की इस घटना को लेकर पुरे शहर में शोरगुल का माहोल हैं, इसलिये इसकी पुरी तरह जांच पडताल की जाय। जो भी दोषी कॉन्स्टेबल हैं, उसके खिलाफ कठोर कारवाई की जाई और मृतक इमरान जो धारावी का रहने वाला था, उसके परिवार वालों को सरकार compensation मंजूर करें।
जिस पर गृह राज्यमंत्री डॉ. रणजित पाटील ने आश्वासन दिया की इस पुरे मामले की जानकारी लेकर उचित कारवाई की जायेगी।
