पकडी गई शराब पुलिस ने छोड दी पुलीस की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे मे



रफीक कनोजे झरी:- तहसील के पाटण पुलिस थानांतर्गत  वठोली गांव से तेलंगाना के सांगली गांव में ऑटो द्वारा जानेवाली 30 पेटी देशी शराब, दो दुपहीया वाहन समेत आठ लोगोको पाटण पुलिसने पकड़कर छोड दिया गया। महत्वपूर्ण है के वठोली गांव में बहुत से लोगोने इस प्रक्रिया को देखा। इसलिए, पाटण पुलिस की दक्षता पर प्रश्न अंक बनाए जा रहे हैं मिली जानकारी के मुताबिक पाटण पुलिस को खबरीलाल ने रात बारह बजे पाटणबोरी निवासी अण्णा देशी शराब की दुकान से 30 शराब के बक्से रातके अंधेरेमे ऑटोसे सांगली ले  जायेंगा ये जानकारी दि। खबरीलाल से मिली जानकारी के आधार पर पाटण के पुलीस वाहन मे एक अधिकारी और दो कर्मचारियों ने नाकाबंदी की,  रात अलसुबह तीन बजे वठोली गांव के निकट मॅकलवार के खेत के पास पाटणबोरी मार्गपर पूर्व सरपंच के घर के सामने आटो मे बैठे चार लोग, 30 शराब के बक्से और दो दुपहीया वाहन समेत चार लोगोको पकडा। यह वाकिया वठोली गांव के कई नागरिकोंने देखा है। जो ऑटो को अलसुबह 3-4 के दरमीयान पुलीस ने पकडा उसी आटो को  5 बजे तेलंगाना के सांगली गांवकी और जाते हुये कई नागरीकोने देखा। मामला दर्ज न करते हुये मामले को दबाकर पुलिस ने बड़ी रकम एठी है।


हालांकि, कोई भी कार्रवाई न किए जाने से जनता मे चर्चा का विषय बन गया। रात में 3 बजे पुलीस वाहन लाने वाला अधिकारी और 2 कर्मचारी कौन हैं? ईस सवाल  को उठाया जा रहा है। 30 शराब बक्से मूल्य 75 हजार, ऑटो कीमत 1 लाख 50 हजार, दो दुपहीया वाहन 60 हज़ार लगभग 3 लाख का मुद्देमाल और 8 आरोपी छोड़ दिया गया। पुलीस की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे मे। अब जनता का ध्यान इस मामले में अधिकारी और कर्मचारियों पर कोनसी कार्रवाई की जाती है ईस और ध्यान है। अगर घटना की रात थाना मे कार्यरत मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों के मोबाइल की जानकारी निकालकर छानबीन की जाती है तो सचचाई उजागर हो सकती है वर्जन: मैं ईस मामले की पूरी जानकारी लेकर दोषी अधीकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। विजय लगारे, उपविभागीय पुलीस अधिकारी वणी।

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post