भेंडाला गांव के सरपंच की शहनाई बजेगी और दुल्हन भी आएगी.


  • 'टायलेट एक प्रेम कथा' फिल्म से प्रेरीत हुये हुये थे सरपंच.

रफीक कनोजे झरी : तहसील मे भेंडाला ग्राम के युवा सरपंच दिनेश सातपुते (30) ने संकल्प किया था कि जब तक गांव के हर घर में शौचालय नहीं बन जाता तब तक ब्याह नही करुंगा। यह बात सुनकर पंचायत समिति के गुट विकास अधिकारी सुभाष चव्हाण, सहाय्यक गुट विकास अधिकारी शिवाजी गवई और भेंडाला की ग्रामसेवीका रेखा कोडापे अवाक रह गये। लेकीन अब 340 परीवार मे शौचालय का काम पुरी होने के राह पर है। जीसके चलते भेंडाला गांव के सरपंच के घर अब 2 मई को शहनाई बजेगी और दुल्हन भी आएगी।

यवतमाल जिले के भेंडाला ग्रामपंचायत के सरपंच लिनेश सातपुते अक्षय कुमार की फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा से प्रेरित हुये। फिल्म देखने के बाद उन्होने संकल्प किया के जब तक गाव मे शौचालयो का शत प्रतीशत निर्माण नही होता विवाह न किया जाये। जिसके बाद पंचायत प्रशासन पुरी तरह भेंडाला ग्राम की और ध्यान देने लगा। भेंडाला की 1300 आबादी है और 340 परीवार हैं। जिनमे से 80 घरोमे शौचालय नही थे। सरपंच सातपुते ने कहा था कि जब तक 80 शौचालयों का उद्घाटन नहीं किया जाता तब तक वे विवाह नहीं करेंगे। 80 घरों में शौचालय नहीं होने के कारण सरपंच की शादी अटकी हुई थीं। उसके बाद गुट विकास अधिकारी सुभाष चव्हाण, सहाय्यक गुट विकास अधिकारी शिवाजी गवई के मार्गदर्शन मे भेंडाला ग्रामपंचायत की ग्रामसेवीका रेखा कोडापे के नेतृत्वमे गांव में सरकारी मदद से शौचालयों का निर्माण शुरू होने के बाद हर कोई खुश नजर आ रहा था। शौचालय के लिए गड्ढों के खुदने का काम शुरू हो गया। 80 शौचालय का निर्माण जोरोसे शुरू करा दिया गया। अब ये शौचालय उदघाटन की राह पर है। चंद्रपुर जिले के राजुरा निवासी युवती हर्शीका देठे के साथ 14 दिसंबर, 2017 को मंगनी रस्म हुआ था  मंगनी रस्म के बाद सरपंच लिनेश ने युवतीके परीवार वालोके आगे ये संकल्प रख दिया तो युवती के देठे परीवार ने भी इस संकल्प को स्वीकार किया गया अभी हाल ही मे पंचायत समीती झरी द्वारा 25 मार्च को भेंडाला को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया जिसके चलते  राजुरा के देठे परीवार और सातपुते परीवार ने विवाह की तारीख तय की  भेंडाला के सरपंच लिनेश सातपुते के घर 2 मई बुधवार को शहनाई बजेगी और दुल्हन भी आएगी। शौचालय बनने से सबसे ज्यादा खुशी गांव की महिलाओं, बेटियों और कुंवारे लडकों को है।

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post