सैय्यद मुजीबोद्दीन
यावतमाल : यवतमाल के एस आर कॉटन जिंनिंग सेलु से रुई लेकर निकला ट्रक अपने निर्धारित गंतव्य पर ना पहुंचाते उसे लेकर भागने वाले ट्रक चालक और क्लीनर को 24 घंटे के भीतर यवतमाल एलसीबी के दल ने गिरफ्तार कर उनसे रुई से लदा ट्रक के साथ 34 लाख की सामाग्री जब्त करने में सफलता हासील की है जानकारी के अनुसार एस आर कॉटन जिनिंग सेलू से रुई लेकर निकला ट्रक बुधवार की रात 11 बजे करीब स्थानीय पांढरकवडा रोड स्थित रिलायन्स पेट्रोल पम्प के पास से चोरी होगया। घटना उजागर होते ही ट्रक मालिक यवतमाल निवासी आसिफ खान मदार खान ने यवतमाल शहर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की शिकायत प्राप्त होते ही एलसीबी के दल ने आरोपियों की खोजबीन शरू करदी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी ट्रक चालक अकरम अली उर्फ बाबा अयूब अली निवासी बिलाल कॉलोनी पांढरकवडा रोड यवतमाल, और क्लीनर शेख अमिरोद्दीन उर्फ सोनू शेख अलिमोद्दीन इंदिरा नगर निवासी यवतमाल को एलसीबी दल ने धरदबोचा है इन दोनो आरोपियोंं ने रुई गाठ से लदा ट्रक नम्बर.
एमएच- 34/ एबी-7725 चुराने का अपना जुर्म कबुलकर यह 20 टन रुई गाठों से लदा ट्रक अकोला बाजार तलणी मार्ग पर छुपाकर रखने की जानकारी पुलिस को दी जानकारी के आधार पर एलसीबी दल ने चोरी हूआ ट्रक माल समेत जब्त कर लिया जिसमे पुलिस ने 34 लाख रुपये की सामाग्री जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेलिया है यह कार्रवाई यवतमाल पोलीस अधीक्षक एम. राजकुमार, अपर पोलीस अधीक्षक अमरसिंह जाधव, उपविभागीय पोलीस अधिकारी पीयूष जगताप, स्थानिक गुनाह शाखा यवतमाल के पोलीस निरीक्षक मुकुंद कुलकर्णी, शहर के पोलीस निरीक्षक यशवंत बाविस्कर के मार्गदर्शन मे विशेष पथक के सैय्यद साजीद, अजय डोळे, पोहकॉ रवी आडे, पोलीस नाईक वासू साठवणे, रूपेश पाली, प्रदीप नाईकवाडे, पोलीस नाईक योगेश डगवार, चालक अजय ढोले ने की।
इस चोरी के मामले में आगे की जांच साहाय्यक पोलीस निरीक्षक मिलन कोयल कर रहे है।

