गणतंत्र दिन मौके पर संविधान बचाओ रैली निकली गई .


 मो,शारिक
बोरगांव मंजू - 26 जनवरी 1950 को हमारे मुल्क का सविधान अमल में आया था इस दिन को पूरे हिंदुस्थान भर में जश्न से मनाया जाता है इसी तरह हर साल की तरह इस साल भी बोरगांव मंजू में  26 जनवरी गणतंत्र दिन के मौके पर एक अज़ीमुश्शान संविधान बचाओ रैली निकाली गई इस रैली का का मकसद जनता में जागरूकता लाना और शांति का संदेश देना था बोरगांव मंजू की ग्रामपंचायत के पास से इस रैली का आगाज़ किया गया इस के बाद मेंन रोड होते होये फारशी चौक ,धनगर पूरा , हाजी नगर से मुल्लापुरा होते होये रहेमत नगर से बोरगांव मंजू के बसस्थान के पास समाप्त की गई इस मौके पर समीउल्ला शाह ने कहा हम आखिर सांस तक देश के सविधान के लिए और एकता के लिए  देश मे अशांति फैलाने वालों के खिलाफ लड़ते रहेंगे  इस रैली का आयोजन समीउल्ला शाह ने किया इस रैली को कामियाब बनाने के लिए इमरान पटेल, मो, शारिक, साबिर शाह, सनाउल्ला शाह, यूसुफ ओसामा  शाह, मो,उबेद, ने साथ  दिया इस संविधान बचाओ रैली में सेकड़ो की तादाद में नोजवान शामिल थे आखिर में इस रैली में शामिल सभी जनता का मो,शारिक ने शुक्रिया अदा किया .

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post