 |
| अपनी बाइक लेकर ट्रैक्टर के सामने खड़े हुए पटवारी राठोड |
शफ़ी खान
- वाहतूक पास होने के बाद भी रोका 2 घंटे रेती भरा ट्रैक्टर।
- आर.सी. बुक तथा कोरे कागज पर दस्तखत के लिए 2 घंटे तक अड़े रहे पटवारी राठोड।
- मूर्तिज़ापुर के मा.उप विभागीय अधिकारी तथा मा.तहसीलदार को शिकायत करने पर छोड़ा गया ट्रेक्टर
कुरुम दि 31जनवरी : - मूर्तिज़ापुर के माना परिसर में आनेवाले मोजा खोलद के रिश्वतखोर पटवारी जीवन राठोड का आये दिन रेती व्यावसायिकों पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। इनकी शिकायत करने पर भी ये बस्सर नही आ रहे है।और अधिकारी वर्ग भी नजर अंदाज कर रहे है।इस कारण आये दिन इनकी हिम्मत बढ़ते ही जा रही है। जिसके चलते रेती व्यसाइको पर जुल्म बढ़ता ही जा रहा है।इस कारण रेती व्यावसाई कों में डर का माहौल पैदा हो गया है. ऎसी कुछ घटना आज सुबह 8.45 को खोलद रास्ते से देखने मिली है। आज सुबह कुरुम निवासी सलीम खान का ट्रेक्टर खोलद समीप अमरावती जिले के भातकुली तहसील अंतर्गत आनेवाला मौजा दाढ़ी पेढी नदी से रेती भरकर खोलद रास्ते से कुरुम की और आते समय रिश्वतखोर पटवारी जीवन राठोड ने अडा कर वाहतूक पास मांगी
 |
| ओरिजनल वाहतूक पास |
चालक मन्नान खान ने वाहतूक पास भी बताई और वाहतूक पास देखने के बाद आर.सी.बुक मांगा परन्तु चालक के पास आर.सी.बुक नही होने पर फिर चालक से ट्रेक्टर की चाबी छीन कर ट्रैक्टर के सामने खड़ा होकर तेरे मालक सलीम खान को फोन लगाकर आर.सी. बुक और कोरे कागज पर दस्तखत लाने को बोल। तब तक तेरा ट्रैक्टर नही छोळता।इस कारण चालक मन्नान ने मालक सलीम खान को फोन लगाया और पटवारी की सारी हकीकत सुनाई और पटवारी से फोन पर बात करे। परन्तु मालक सलीम खान के पास बाइक न होने से मैं आ नही सकता। इस कारण पटवारी ने चालक को अपनी बाइक देकर कुरुम से मालक सलीम को जाकर लाने कहा। और तेरे मालक ने पत्रकार से मिलकर मेरी शिकायत की थी। वह शिकायत वापस ले वार्ना मैं तेरे मालक को बर्बाद कर दुगा ऎसा कहने कहाँ जब चालक मन्नान खान सीधा मालक सलीम खान को लेने कुरुम पहुचा तो दोनों सीधे पत्रकार शफ़ी खान से मिलकर पटवारी की सारी हकीकत सुनाई और शफ़ी खान ने सीधा मूर्तिज़ापुर के मा.उपविभागीय अधिकारी सैदाने तथा मा.तहसीलदार तायड़े से पटवारी की हकीकत सुनाई तो सैदाने साहब ने कहा ट्रैक्टर चालक तथा पटवारी और बाइक सब खोलद ग्रा.पं. में जमा कर दो और ऑफिस खुलने के बाद अधिकारियों को भेजता हु। उसके बाद मा.तहसीलदार तायड़े साहब ने पटवारी राठोड से फोन पर संपर्क करके बोला वाहतूक पास होगी तो तुरंत छोड़ दो तब कही जा कर ट्रैक्टर की चाबी दी और ट्रेक्टर छोड़ा
 |
| पटवारी की बाइक पर ट्रैक्टर चालक मन्नान खान एवं मालक सलीम खान कुरुम से आते हुवे |
आज सुबह से पटवारी राठोड ने दो तीन ट्रैक्टर को पकड़ा और सब की वाहतूक पास चेक करके किस पर साइन मारा और किसी को ऐसा ही छोड़ दिया कोट शफ़ी खान की शिकायत पर पटवारी जिवन राठोड की जांच प्रक्रिया शुरू है। जांच प्रक्रिया खत्म होते ही इन पर कार्यवाही की जाएगी .
शफ़ी खान की शिकायत पर पटवारी जिवन राठोड की जांच प्रक्रिया शुरू है
जांच प्रक्रिया खत्म होते ही इन पर कार्यवाही की जाएगी
मा.सैदाने साहब
उप विभागीय अधिकारी
मूर्तिज़ापुर
SHARE THIS