शक्ति कलश एवं प्रचार रथ का आगमन


मुर्तिजापुर  - अ. वि.गायत्री परिवार  शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में दि 26, 27, 28 जनवरी को नागपूर में आयोजित होने वाले युग सृजेता कार्यक्रम के उपलक्ष्य में *विशाल रथयात्रा* का तीर्थक्षेत्र द्वारका धाम से चल कर नागपुर जाने वाला रथ का  मुर्तिजापुर में दि. 25 जनवरी को सुबह 9बजे आगमन हुआ। रथ का स्वागत चन्दन अग्रवाल तालुका ज़ोन उप प्रमुख हाथोके  सभी भाविक परिजन व महिलाओं की उपस्थिति में हुआ। विधिवत पूजन के बाद गायत्री परिवार ,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, स्त्री भ्रूण हत्या,गर्भपात,व्यसन मुक्ति आदि विषय की पथ नाट्य की चित्र फित द्वारा मुर्तिजापुर हाइस्कूल मुर्तिजापुर एवं डॉ.राठौड़ आर्ट सायन्स कॉलेज,वसंतराव नाइक महाविद्यालय के  विद्यार्थियों को  वीडियो प्रदर्शन किया गया रथ के टोली नायक शमसुंदर्जी ने भी विद्यार्थियों को उधबोधित किया शांति पाठ से रथ को नागपुर प्रस्थान के लिए बिदाई दी गयी कार्यक्रम की सफलता के लिए करुणा घुमसे,वनमाला होले, साधना गावंडे,बी.एस. खंडारे ,अशोक दुबे,रेखा दुबे,माधुरी कथले,नागे, स्कूल के मुख्याद्यापक सुरेंद्र देशमुख,चर्जन, कथलकर सर एवं .गायत्री परिवार मुर्तिजापुर के सभी सदस्य प्रयासरत थे .

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post