ऑटो एवं ट्रक की दुर्घटना में कल देर रात महादेव नारायण बांदेकर की मौत



शफ़ी खान

  • मामला कल मलकापुर फाटे पर ऑटो एव ट्रक के भिड़त का
  • 8 प्रवासी हुए थे घायल
कुरुम दि 30 जनवरी :-  मूर्तिज़ापुर तालुके के माना फाटा से करीब2 की मि अंतर पर तथा नेशनल हाइवे क्र 6 पर आनेवाला मलकापुर फाटे पर कल दि 29 जनवरी के दोहपर 3.30 बजे हुई जबरदस्त दुर्घटना में 8 प्रवासियों गंभीर जख्मी हुए थे जिसमें 3 अति गंभीर जख्मी होने से उन्हें अकोला रेफर किया गया था। और बाकी के 5 प्रवासियों को मूर्तिज़ापुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसमें से माना में कार्यरत रेल कर्मचारी माहदेव नारायण बांदे कर उम्र 50 साल की देर रात मौत होगई। इनके पीछे एक पत्नी दो लड़कियां तथा दो लड़के ऎसा परिवार है . बता दे कि महादेव बांदे कर यह नागपुर के निवासी थे। करीब दस साल से मध्य रेल के माना स्टेशन पर पॉइंट मैन पर कार्यरत थे। 8 दिनों के छुट्टी पर वह और उनकी पत्नी सौ ताराबाई बांदेकर अपने परिवार को मिलने नागपुर गए थे। और छुट्टी खत्म होते ही वह कल चार/बारा डयूटी के लिए नागपुर से मूर्तिज़ापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस आकर ऑटो में बैठकर माना  आ रहे थे। मलकापुर फाटे पर पहुचते ही पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने नशे के धुन में जबरदस्त ऑटो को धड़क मार दिया। जिसके कारण ऑटो में बैठे 8 प्रवासी बुरी तरह घायल हो गये थे। जसमे महादेव बांदेकर एव उनकी पत्नी सौ ताराबाई बांदेकर भी थे। पत्नी सौ ताराबाई तो बच गई परंतु उनके पति महादेव बांदे कर नही बचे . आज उनका पि एम करके लाश को दोहपर एक बजे उनके परिजनों को सौपा गया। और उनके परिजनो ने अंतिम संस्कार के लिए लाश को रुग्ण वाहिका से नागपुर ले गये। आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा . 

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post