मुम्बई नागपुर विदर्भ एक्सप्रेस के इंजिन में खराबी



  • पौने दो घंटा रुकी रही कुरुम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन
  • हाल बेहाल हुवे रेल प्रवासी
  • चाय नास्ते के लिए भी तरसना पड़ा
  • सालभर में इंजिन खराब होने की यह चौथी घटना
  • कुरुम रेल्वे स्टेशन पर ही होते ज्यादातर इंजिन खराब

शफ़ी खान
कुरुम :- मध्य रेल के भुसावल मंडल में आनेवाले तथा मूर्तिज़ापुर बडनेरा के बीच कुरुम रेलवे स्टेशन पर मुम्बई से नागपुर की और जानेवाली विदर्भ एक्सप्रेस के इंजिन में खराबी होने के कारण ट्रैन कुरुम में ही पौने दो घंटा रुकी रही। जिसके चलते रेल में सफर करनेवाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रेल यात्रियों को चाय नास्ते के लिए तरसना पड़ा। खास तौर पर छोटे बच्चो की काफी परेशानी रही।


                  रेल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुरुम रेलवे स्टेशन से मुम्बई नागपुर की और जानेवाली सुपरफास्ट विदर्भ एक्सप्रेस सुबाह 7.15 को रवाना होने वाली थी। तब ही अचानक  कुरुम याड में इंजिन में खराबी आने के कारण ट्रैन को डाउन लूप में  रोक दिया गया। और उसके पीछे चलने वाले 6 सुपर फास्ट गाड़ियों को कुरुम से रवाना करने के बाद अकोला से दूसरा इंजिन बुलाकर विदर्भ एक्सप्रेस को लगाकर 8.50 पर बडनेरा की और रवाना किया गया। इस वक्त रेल कर्मचारियों की अच्छी खासी भागदौड़ मची।


  • अमरावती के पालकमंत्री सवार थे ट्रेन में

 बता दे कि मुम्बई से आ रहे अमरावती के पालक मंत्री मा.प्रवीण पोटे भी इसी ट्रेन में सवार थे। ट्रेन का इंजिन खराब। होने के कारण मंत्रीजी ने अपना  काफिला कुरुम रेलवे स्टेशन बुलाकर अमरावती के लिए रवाना हो गए। और इसी ट्रेन में मूर्तिज़ापुर के तहसीलदार राहुल तायड़े भी मौजूद थे।


  • सालभर में इंजिन खराब होने की चौथी घटना

जानकारी के लिए बात दे कि,कुरुम रेलवे स्टेशन पर एक सालभर में ये चौथी घटना है। जो चार सुपर फास्ट चलनेवाली गाड़ियों का इंजिन खराब हुवा। और खास तौर पर कुरुम में ही ज्यादातर इंजिन खराब होने की घटना पाई जाती है। यह के विशेष है

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post