- रेल ड्राइवर ने दी कुरुम स्टेशन मास्टर को जानकारी
- कल शाम 6.30 बजे कुरुम-मंडूरा के बीच तिरकस नाले के पास की घटना
- शफ़ी खान
कुरुम :--मध्य रेल के भुसावल मंडल में आनेवाला कुरुम रेल परिसर में पटरी किनारे मालगाड़ी चालक को एक शेर नजर आया । यह घटना कल शाम करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक
भुसावल से नागपुर की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन चालक ने मंडूरा से कुरुम के बीच तिरकस नाला पोल क्र. 645 में एक शेर को पटरी क्रॉस करते हुवे देखा। इसकी जानकारी ट्रेन चालक ने कुरुम रेलवे स्टेशन मास्टर रामकेश मीना को दीया। ऎसी जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने सभी नाईट डयूटी करनेवाले ट्रैकमैन को सावधान कर दिया। शेर दिखाई देने की खबर सुनते ही पूरे कुरुम परिसर में डर जैसा माहौल बन गया। सभी गांववासी तथा आस पास के गांववासियो ने पूरी रात जाग कर बिताई। रात मे सिंचाई करने गए किसानों को शेर की खबर मिलते ही सभी किसान अपना काम बंद करके डर के मारे घर वापस लौट गये। इस घटना से पूरे कुरुम परिसर में तथा आस पास वाले सभी छोटे बड़े देहात में शेर का डर छाया हुवा है। शेर के डर के मारे किसान से लेकर मजदूर तक खेत में नही जा रहे। फिलहाल किसानों का कपास बुनाई का काम चल रहा है। और लोड शेडिंग के कारण किसानों को सप्ताह में केवल तीन दिन सुबाह में और तीन दिन रात बिजली मिलती है। फिर किसान संकट में फस गया है। ऎसे में बुआई की गई गेंहू चना फसल सुख सकती है। इस कारण वन रक्षक ने जल्द से जल्द शेर को पकड़कर यहा से खदेड़ा जाये ऐसी मांग हो रही है
मालगाड़ी चालक ने पोल क्र.645 में तिरकस नाले के पास शाम 6.30 शेर जैसे जानवर को पटरी पास करते हुवे देखा।और ऎसी जानकारी हमे वाकिंग टॉकिंग पर भी दीं। परन्तु वह शेर ही था यह पक्का नही बताया। क्योकि अंधेरा होने से बराबर नही देख सका चालक
रामकेश मिना सहायक स्टेशन मास्टर.
कुरुम रेलवे स्टेशन
