मक़सूद अली
दिग्रस :- स्थानीय निवासी तथा दिव्य मराठी पत्रकार शरद गोवींदवार का 10 अगस्त को निधन हुआ. उन्होने अपना देह मरणोपरांत दान किया. ऐसा संकल्प उन्होने पहलेही किया था. उनकी मौत के पश्चात देहदान समिती की ओर गोवींदवार का शव सौपा गया. उन्हे उत्कृष्ट पत्रकार के रूप में आंबेडकर साहीत्य पूरस्कार भी प्राप्त हुआ है. उनका शरीर रचना विभाग के डा. सनोबर शेख, डा. मस्के, डा.हर्षदा तथा देहदान समिती के हाजी खालीक शेख हाचया ने उनके परिवार को देहदान का प्रमाणपत्र सौपा, इस समय उनके परिजन एवं मित्र उपस्थित थे.
