कुरुम ग्राम वासियोने पाटे राष्ट्रीय राज मार्ग के बड़े-बड़े गड्ढे
शफ़ी खान
कुरुम :- कुरुम समीप तथा राष्ट्रीय राज मार्ग क्र 6 पर बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे गिरने से इन दिनों राष्ट्रीय राज मार्ग जान लेवा साबित हो रहा है। इन गड्ढो के कारण बाइक सवारों की जान खतरे में आ गई है। आये दिन यहा कोई न कोई छोटी मोटी दुर्घटना घटना घट रही है। जिस के चलते ये दो महीनों में कई लोगो ने अपनी जान गवाई है। लेकिन संबधित विभाग इस और ध्यान देने तयार नही है। इस कारण राष्ट्रीय राज मार्ग समीप होटल वृंदावन के मालिक मोनू महाजन तथा कुरुम निवासी साबिर शाह ने आज कुछ ग्राम वासियो के साथ राष्ट्रीय राज मार्ग के गड्ढे पाटे है।
बता दे कि राष्ट्रीय राज मार्ग क्र 6 पर फोरलेन का काम शुरू है। जिस कारण एक और से रास्ते पर मुरुम डाला जा रहा है। इस कारण रास्ते पर पानी जमा रहता है। और जड़ वाहनों से रास्ते मे बड़े बड़े गड्ढे हो जाते है। और फोर लेन वाले ठेकेदार इस और ध्यान नही देते। जिस कारण रात में बाइक सवार गड्ढो का शिकार हो कर अपनी जान गवाते है। औऱ कई बाइक सवार महिला भी इन गड्ढो का शिकार हुई है। ये सब मध्यनजर रखते हुवे होटल मालिक मोनू महाजन एवं साबिर शाह और सभी साथियों ने मिलकर आगे भविष्य में ऎसी कोई दुघटना ना हो जिससे किसीका परिवार बे सहारा ना हो इस कारण आज राष्ट्रीय राज मार्ग क्र 6 के बड़े बड़े गड्ढो में मुरुम बिछाकर सभी गड्ढो को पाटा गया।

