एआयएमआयएम के भायखला से विधायक अड वारीस ने रेलवे मंत्री पियुष गोयल से मुलाकात कर हंकॉक ब्रिज का निर्माण कार्य को गति देने की मांग किया


मुंबई : एआयएमआयएम के 184 भायखला से विधायक अड वारीस ने शनिवार, 31 अगस्त को रेलवे मंत्री पियुष गोयल से मुलाकात कर भायखला विधानसभा क्षेत्र की रेलवे विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओ पर चर्चा की।    जिसमें 4 सालों से पेंडिंग हंकॉक ब्रिज के निर्माण कार्य को गति देने, रेलवे ट्रॅक पर ड्रगस बेचने वाले नायजेरियन लोगों पर कडी कारवाई करके प्रतिबंध लगाने, तथा भायखला रेलवे स्टेशन के हेरिटेज दर्जा प्राप्त ईमारत का मेक-ओव्हर, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने जैसे मुद्दो का समावेश हैं।

उन्होंने एक ज्ञापन के माध्यम से रेलवे मंत्री से अवगत कराया की  हंकॉक ब्रिज से रोजाना आवागमन करने वाले तकरीबन 40 हजार नागरिकों को किस तरह अनगिनत तकलीफो का सामना करना पड रहा हैं।  नायजेरियन लोग रेलवे पटरिया, ब्रिज और दिवारों की आड में छिप कर किस तरह बगैर रोक टोक ड्रगस का कारोबार धडल्ले से कर रहें हैं।


रेलमंत्री पियुष गोयल ने आमदार अड वारीस पठाण को बताया की हंकॉक ब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर बीएमसी और रेल विभाग की सारी प्रशासकीय कार्यवाही पूरी हो गयी हैं। 15 महिनो के अंदर इस ब्रिज का निर्माण पुरा किया जायेगा और क्षेत्र की जनता पूर्व की तरह इसका उपयोग कर सकेगी।

ड्रगस के मुद्दे पर रेल्वे पुलीस, सीआरपी और मुंबई पुलीस की एक टीम गठीत करके नायजेरियन ड्रगस बेचने वालों पर संयुक्त कारवाई की जायेगी। जिससे हंमेशा के लिये इस नशाखोरी के कारोबार को खतम किया जा सके।

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post