शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तालुका अन्तर्गत आनेवाले माना परिसर के पोलिस पटेल ने भारत सरकार के "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ"की संकल्पना को मध्य नजर रखते हुवे आज माना परिसर में जगह जगह पौधा रोपण करके लोगो के मन मे पेड़ विषय महत्व बताया।
बता दे कि हर साल की तरह इस साल भी ग्राम माना के पोलिस पटेल संजय भाऊ देशमुख ने रेलवे किनारे तथा शिव टेकड़ी समीप आज अपने साथियों को लेकर पौधा रोपण किया। पौधा रोपण में केवल निम के पेड़ ही लगाए गए।
विशेष बात तो यह है कि, माना के पोलिस पटेल संजय भाऊ देशमुख करीब पांच साल से "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ" कार्यक्रम चला रहे है। हर साल यहा के पोलिस पटेल अपने साथियों को लेकर केवल 5 से 10 पौधा का ही रोपण करते है। वह इसलिए कि, बड़े पेड़ होने तक उनका संगोपन अच्छी तरहा होकर पौधा तंदुस्त बने।
इस कारण इस बार भी बारिश में पोलिस पटेल तथा उनके साथी मिलकर केवल 5 निम के पौधे लगाकर उनको बकरी एवं मवेशियों से बचने के लिए ट्री गार्ड बनाकर हर साल की तरह इस साल भी अपना कर्तव्य पूर्ण किया। उनके कहने के मुताबिक पौधा रोपण तो कोई भी करता है परंतु उनका संगोपन कोई नही करता है। इस कारण पौधे गर्मी में सुख जाते है। या फिर ट्री गार्ड नहीं लगाने के कारण बकरियां तथा मवेशिया उस पौधे को खाँ जाती है। जिससे पौधे का जीवन नष्ट हो जाता है। यही कारण है सरकार का पेड़ो पर लाखो रुपये खर्च बेकार चला जाता है। इस कारण माना परिसर के पोलिस पटेल संजय भाऊ देशमुख हर साल केवल 5 से 10 पौधे ही लगाकर उसका संगोपन अच्छी तराह करके उसे तंदुस्त बनाते है। ताकी भविष्य में वह कभी नहीं सुकता

