आज की नारी,देश का भविष्य




  • माना पोलिस स्टेशन मार्फत चलाया जा रहा अभियान
  • पंचशील विद्यालय कुरुम में आज कार्यक्रम

शफ़ी खान
कुरुम :-  मूर्तिज़ापुर तहसील के माना पो.स्टे.अंतर्गत आनेवाले कुरुम के पंचशील विद्यालय में आज जननी 2 कार्यक्रम लिया गया।     
           "आज की नारी,देश का भविष्य" कहते हुवे महिला शक्ति का महत्व बताते हुवे माना के थानेदार भाऊराव घुगे ने पंचशील विद्यालय कुरुम के छात्राओं तथा महिला शिक्षिका को मार्गदर्शन किया।


         जिला पोलिस अधीक्षक एम.कलासागर की संकल्पना को मध्य नजर रखते हुवे जननी 2 अभियान पूरे अकोला जिले में चलाया जा रहा है। महिलाओं के सक्षमीकरण अपेक्षित चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत स्कूल विद्यालय,महाविद्यालय एवं विविध स्थलों पर जाकर माना पोलिस जननी 2 की जन जागृति कर रही है। यह अभियान 16 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुवात माना पोलिस स्टेशन ने 16 जुलाई से की थी । और इसी अभियान को मध्य नजर रखते हुवे आज दोहपर 4 बजे थानेदार भाऊराव घुगे के अध्यक्षता में कुरुम के पंचशील विद्यालय में सभी


शिक्षक,शिक्षिका तथा छात्रों के उपस्तिति में लिया गया।
             इस वक्त नारी अपनी सुरक्षा खुद कैसी करे, इस पर माना के उप निरीक्षक चंदु पाटिल,पो.काँ. वैभव येलने,पो.काँ. प्रिया गजभिये,एवं थानेदार भाऊराव घुगे ने स्कूल छात्रों को मार्गदर्शन किया।
            इस कार्यक्रम में कुरुम के पोलिस पटेल हिरुड़कर,लोकमत एवं समाचार के पंकज सातपुते व शफ़ी खान,पंचशील विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका और माना पो.स्टे.के कर्मचारी पो.काँ. विजय मानकर, नंदू टिकार,तायड़े,सचिन दुबे,तथा कुरुम के बिट जमादार बालकृष्ण नारवाड़े, पो कॉ नीलेश इंगले उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन शिक्षक विजय इंगले ने किया।

थानेदार ने दिये आदिवासी छात्रोंको स्कूल यूनिफॉर्म के लिए नगद 1000 रुपये।"
इस अभियान के चलते पंचशील विद्यालय कुरुम में पढ़ाई करने चिखलदरा से आये आदिवासी चार बच्चो को स्कूल यूनिफार्म के लिए माना के थानेदार भाऊराव घुगे नगद 1000 रुपये देकर उनको शिक्षण का महत्व समजाया। और भविष्य में कोई भी अड़चन आई तो मुझे याद करना ऎसा कहते हुवे उनका हौसला बढ़ाया

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post