- ग्रा.प.सदस्य के उपस्थित में लगाये गए 20 पौधे
शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तीजापुर तहसील अंतर्गत आनेवाले माना रेलवे स्टेशन समीप जि.प.प्राथमिक शाला में आज महिला सरपंच सौ. मोखड़कर के हस्ते 20 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। इस वक्त जि.प.प्रा.शाला के मुख्याध्यापक दिलीप मारबते शिक्षिका छाया खंडारे एवं माना ग्रा.प.सदस्य बाळा साहेब मोखड़कर तथा विजय लोनकर के उपस्थिती में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
बता दे कि भारत सरकार की और से लाखो रुपये खर्च करके "पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ"अभियान पूरे भारत मे चलाया जा रहा है। इस अभियान को जि.प.प्रा.शाला रेलवे स्टेशन विभाग माना के मुख्याध्यापक दिलीप मारबते तथा उनकी सहाय्यक शिक्षिका छाया खंडारे ने मध्य नजर रखते हुवे पाठशाला के मैदान में आज यहां की ग्रा.प.सरपंच सौ.मोखड़कर को पाठशाला में बुलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस वक्त स्कूल के सभी छात्र,मुख्याध्यापक तथा पदधिकारिओ की उपस्थित में 20 पौधे लगाए गए।इस वक्त सरपंच सौ.मोखड़कर ने वृक्ष विषयी संवर्धन एवं पेड़ो की देखभाल के बारे में सभी स्कूल छात्रों को मार्गदर्शन किया


