- माना पोलिस स्टेशन का अनोखा उपक्रम
- माना परिसर में प्रभात फेरी निकालकर की जन जागृति
- माना पोलिस स्टेशन में महिला जननी 2 अभियान
शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिजापुर तालुका अंतर्गत आनेवाले माना पोलिस स्टेशन में आज सुबाह 11बजे महिला जननी 2 अभियान कार्यक्रम थानेदार भाऊराव घुगे के अध्यक्षता लिया गया। इस वक्त पूरे माना परिसर में स्कूल छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर "आज की नारी,देश का भविष्य" जैसे नारे लगाये गये।
"महिला शशक्त कैसी बने और वह अपनी खुद सुरक्षा कैसे करे"इसके लिए अकोला जिला पोलिस अधीक्षक मा.राकेश कलासागर एवं अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक मा. विजयकांत सागर के मार्गदर्शन में एक एप्स खोला गया। और जिले के सभी पोलिस स्टेशन में महिला जननी 2 का अभियान चलाया जा रहा है
माना पो.स्टे.में भी दि.13 जुलाई 2018 से थानेदार भाऊराव घुगे के अध्यक्षता में इस अभियान को माना परिसर के स्कूल,कॉलेज,आंगनवाड़ी,जि.प.पाठशाला में बड़ी धूमधाम से चलाया जा रहा है। सभी स्कूल शिक्षक,आंगनवाड़ी सेविका, महिला बचत, कर्मचारी तथा गांववासियों का काफी अच्छा प्रतिसाथ मिल रहा है।
इस अभियान में अनवार उर्दू हाइस्कूल व हबीबिया ज्युनिअर कॉलेज, जी.प.मराठी हाईस्कूल, जी.प.मराठी शाला, जी.प.उर्दू शाला के छात्र,आंगनवाड़ी सेविका,ग्रा.प.प्रशासन के पदाधिकारी,सदस्य, बचत गट महिला व शिक्षक कर्मचारियोंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
माना परिसर के मुख्य मार्ग से लेकर गालियां चौराहे से होकर स्कूल छात्रों की प्रभात फेरी निकाली गई। इस वक्त छात्रोंद्वारा"आज की नारी,देश का भविष्य" ऎसे नारे लगाकर यहा के पुरुष महिला का ध्यान आकर्षित किया गया। आज की प्रभात फेरी में करीबन पांच से छह सौ छात्रों का समावेश था। माना पोलिस स्टेशन के सभी कर्मचारी प्रभात फेरी में उपस्थित थे




