दो गांवों का संपर्क टूटा



  • कुरुम बड़गांव मार्ग हुवा बंद
  • धुंवाधार बारिश के कारण बह गया रास्ता
  • बड़गांव ग्राम वासियो की बढ़ी परेशानी
  • कुरुम में आज भी हुई धुंवाधार बारिश


शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तहसील में आनेवाला ग्राम कुरुम में चार दिनों से धुंवाधार बारिश चल रही है। जिस कारण यहा के आस पास सभी देहातो में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। रास्तो पर कंबर बराबर पानी बह रहा है। लोगो के घरों में तीन चार दिनो से पानी भरा हुवा है। कुरुम परिसर के आजु बाजू से करीब 7 बड़े बड़े नाले बहते है।


 चल रहे तीन चार दिनों से धुंवाधार बारिश के कारण सभी नालो का पानी ओव्हर फूल होने से गांव में पानी घुस गया है। जिससे लोगो का भविष्य खतरे में मंडरा रहा है। कुरुम परिसर के आस पास कई देहातो का समावेश है। और इन सभी गांव वासियो को आये दिन बैंक स्कूल अस्पताल किराना कृषि समान के लिए कुरुम आना पड़ता है।और ऐसे बारिश के कहर से तथा बाढ़ के कारण कई देहातो का संपर्क टूट ने से उनका भविष्य खतरे में आ गया है।

               ऐसा ही कुछ हाल यहा से करीब 2 की मि अंतर पर आनेवाले ग्राम बड़गांव के वासियो का हो रहा है। मंगलवार के आधी रात से चल रही धुंवाधार बारिश के बाढ़ से कुरुम से बड़गांव घोड़ी के नाले पर से गुजानेवाला रास्ता बाढ़ में पूरी तरह बह ने से गांववासियों का कुरुम गांव से संपर्क टूट गया है। जिससे यहा के लोगो पर भूखमरी का संकट आ गिरा है। स्कूल छात्र पढ़ाई से वंचित हो रहे है।

बीमार लोगो की जान खतरे में पड़ गई है। गांव छोटा होने से यहा कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। आटा चक्की से लेकर रोजमर्रा वस्तु लेने के लिए सभी को कुरुम ही आना पड़ता है। कुरुम आने के लिए केवल यही एक मार्ग है जो गरीबो के लिए सस्ता और नजदीक पड़ता है।

और दूसरा मार्ग कारंजा रोड होकर नागझरी से नेशनल हाइवे आना पड़ता है। जिस कारण करीब 10 की मि अंतर काटकर कुरुम आना पड़ता है। यह हर किसी गरीब को संभव नही है। आज भी दोहपर 12 बजे से 3 बजे तक तेज बारिश चली है। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

 खेत नाले पानी मे डूबे है। इसी मार्ग पर कुरुम वासियो की हिन्दू समशान भूमि भी है। अगर ऐसे में कोई गांववासी देहांत होता है तो उसका अंतिम संस्कार करने बड़ी मुश्किल हो सकती है। क्योंकि बाढ़ से पुलिया का मार्ग बह गया है। और स्मशान भूमि तक जाने कोई रास्ता नही बचा। इस कारण प्रशासन इस और जल्द से जल्द ध्यान दे ताकि बड़गांव गांव वासियो की गंभीर समस्या दूर हो सके।व


SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post