हजारो की संख्या में अदा की मुस्लिम बांधव ने ईदुल-फित्र की नमाज
अमन और शांती के लिए मांगी इमाम मो.साज़िद साहब ने खास दुआ
थानेदार भाऊराव घुगे ने किया शाल एवं गुलदस्ता देकर अध्यक्ष और इमाम का सत्कार
शफ़ी खान
कुरुम :- मूर्तिज़ापुर तालुका अंतर्गत आनेवाले ग्राम माना परिसर में बड़ी ही हर्षोउल्हास के साथ मुस्लिम बांधव ने शांति पूर्व क रमजान ईद मनाकर एक दूसरे भाई को गले लगाकर ईद की शुभ कामनाऐ दी।
बता दे कि,रमज़ान मुबारक माह के 29 रोजे पूरे हो कर कल शाम ईद का चांद नजर आया। और आज सुबाह 9.30
बजे मुस्लिम बांधव ईदगाह पर हजारो की संख्या में उपस्थित होकर निले आसमान के तले दो रकात ईदुल फित्र की विशेष नमाज जामा मस्जिद के इमाम मो.साजिद साहब के पीछे अदा की।
ईदुल फित्र की विशेष नमाज अदा होने बाद माना के थानेदार भाऊराव घुगे ने जामा मस्जिद के अध्यक्ष मन्जूर अहमद तथा जामा मस्जिद के इमाम मो.साजिद साहब को ईदगाह पर अपने हातो से शाल एवं गुलदस्ता देकर सत्कार किया और रमजान ईद की मुबारक बात पेश की। और सभी मुस्लिम बांधव को ईद की शुभ कामनाऐ भी दी।
जामा मस्जिद माना की पंच कमिटी द्वारा आज सुबाह 8.30 बजे यहाँ के सभी मुस्लिम बांधव को मस्जिद के सामने इकट्ठा होने का एलान किया गया था। और 9 बजे सभी मुस्लिम बांधव जामा मस्जिद से ईदुल फित्र की विशेष नमाज पढ़ने ईदगाह के लिए रवाना हुये।और ईदगाह पहुचकर इमाम मो.साजिद साहब ने विशेष नमाज अदा करने के बारे मे सभी मुस्लिम बांधव को जानकारी देकर 9.30 बजे ईदुल-फित्र की दो रकात विशेष नमाज पढ़ाई। साथ ईद का खुदबा पढ़कर देश के अमन और शांति के लिए खास दुआ मांगी। दुआ खत्म होते ही सभी छोटे बड़े मुस्लिम बांधव ने एक दूसरे को गले से लगाकर हात मिलाते हुऐ ईद का इजहार किया।
इस वक्त माना के थानेदार भाऊराव घुगे ने पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रखा था। बंदोबस्त में उप निरीक्षक चंदू पाटिल,बिट जामदार नरवाड़े, विजय मानकर, कथलकर, दुबे, राजेश वायदाने, होम गार्ड वानखड़े,वाडेकर, बावनकर, आदि उपस्थित थे।