वार्ड नं 2 में कई समस्याओ का अंबार



  •  पानी,लाइट,रस्ते,नालियां की बिकट परिस्थिती
  •  नागरीको की स्वास्थ पर मंडरा रहा खतरा
  •  कुरुम ग्रा.प. कर रही है सौतेला व्यवहार


शफ़ी खान
कुरुम :- कुरुम ग्राम पंचायत में आनेवाले वार्ड नम्बर 2 में कई समस्यों का अंबार लगा हुवा है। इस वार्ड नं 2 में रस्ते की हालत बद से बत्तर हो गई है । पिने के पानी की समस्या कई सालो से चलती आ रही है। खम्बो पर स्ट्रीट लाईट नही होने से रात में साप बिच्छु का डर लग रहता है। नालियां कच्ची होने से तथा ग्रा.प.द्वारा साफ सफाई नही होने पूरे मोहल्ले मे बदबु चलने से लोगो का भविष्य खतरे में पड़ गया है। और बारिश का पानी घरों में घुसता है। पिछली बार दो दिन चली मुसलदार बारिश के कारण नालियो का गंधा पानी दो दिनों तक नागरिकों के घरों में घुसा रहा।


 जिसके चलते छोटे बच्चे,बूढ़े,घर की औरते रात भर अपने अपने बच्चो को ले कर जागती रही। पूरे मोहल्ले में इन दिनों गंधगी का आतंग छाया हुवा है। जिससे यहा के सभी नागरिकों की स्वास्थ पर खतरा मंडरा रहा है। इन सभी समस्याओं को दूर कराने के लिए कई बार ग्रा.प. सचिव/सरपंच को निवेदन भी दिये गये है। परंतु आज तक इस मोहल्ले में एक भी विकास कार्य नही किया गया। अब तो ऐसा लगने लगा है कि हकीकत में वार्ड नं 2 की जनता के साथ कुरुम ग्रा.प. सौतेला व्यवहार कर रही है।


               अकोला जिले के सबसे आखरी छोर पर तथा नेशनल हाइवे पर बसा हुवा कुरुम गांव की आबादी करीब 15 हजार  होकर यहां के ग्रा.प. में 5 वार्ड का समावेश है। हर वार्ड में तीन तीन मेंबर अपना प्रतिनिधित्व करते है। और खास बात यह है कि,कुरुम ग्रा.प.में 30 साल से कांग्रेस पार्टी अपना दाईत्व निभा रही है। कई आये और कई चुनकर चले गए। परन्तु कुरुम का विकास अब तक शून्य है।

             
                कुरुम ग्रा.प.वार्ड नं 2 की जनता के साथ करती है सौतेला  व्यवहार

                    बता दे कि, कुरुम ग्रा.प. पर कांग्रेस पार्टी ने करीब 30 साल से कब्जा जमाऐ रखा है। जिसमे हर पंच वार्षिक को वार्ड नं 2 में कांग्रेस पार्टी ग्रा.प. इलेक्सशन में अपने तीन उम्मीदवार मैदान में उतारती है। परंतु वार्ड नं 2 की जनता हर बार इन तीनो उम्मीदवारों को मुँह तोड़ जवाब देकर सर के बल पटक देती है। परन्तु कांग्रेस पार्टी को हर बार बहुमत मिलने कारण ग्रा.प. पर अपना कब्जा जमाये रखने में सफलता मिलती है। और इनके सामने वार्ड नं 2 से  चुनकर आये तीनो विरोधियो की कुच्छ नही चलती। यही एक कारण है कि वार्ड नं 2 का विकास नही हो पाता। इसलिए कुरुम ग्रा.प. वार्ड नं 2 की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करते आ रही है।

            ऎसा ही कुच्छ हाल वार्ड नं 1 के गुलशन नगर का है जहाँ  कीचड़ ही कीचड़ दिखाई देता है। इस मोहल्ले मे सभी मुस्लिम भाई रहते है। और फिलहाल मुस्लिम भाईयो का पवित्र महीना रमज़ान मुबारक चल रहा है। और ऐसे कीचड़ को तुड़ाते हुवे नमाजियो को पांच वक्त नमाज पढ़ने मस्जिद तक पहुचने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
                       
 वार्ड नं 2 में रास्ते, नालियां,  लाइट एवं पानी की गंभीर समस्या  है। कई दिनों तक नल नही आते। दिवाली दशहरे को ही लाइट चमकते। रास्ते नालियां आज भी कच्ची है।
 
सुशील खंडारे वार्ड नं 2 कुरुम

इस वार्ड में एक भी हात पम्प नही है। इस वर्ष इतनी पानी टंचाई होने के बाद भी हात पम्प नही खोदा गया। जिसके लिए कई बार निवेदन दिया गया।
नेहा सुनील भागवत विरोधी मेम्बर वार्ड नं 2 ग्रा.प.कुरुम
C.इस वार्ड की कोई समस्या एवं निवेदन लेकर गए तो कहते है तुमने जिनको चुनकर दिया उनको दो वही तुम्हारी समस्या दूर करेंगे।
रामेश्वर बेलसर वार्ड नं 2 कुरुम

इस वार्ड की समस्या के बारे में कोई निवेदन दिया तो जरूर ले लेते परंतु डाट डपट कर वापस बैठा देते। और बाद में निवेदन कचरे के डिब्बे में डाल देते।
 विलास काण्डलकर विरोधी मेम्बर वार्ड नं 2 ग्रा.प.कुरुम

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post