जमीयत उलमा ए हिन्द के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने रमज़ानुल मुबारक के अवसर पर जम्मू व कश्मीर में सैनिक कार्रवाई के बंद करने से सम्बन्धित भारत सरकार के फ़ैसले का स्वागत किया



नई दिल्ली :- जमीयत उलमा ए हिन्द के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने रमज़ानुल मुबारक के अवसर पर जम्मू व कश्मीर में सैनिक कार्रवाई के बंद करने से सम्बन्धित भारत सरकार के फ़ैसले का स्वागत किया है और सारी सम्बन्धित पार्टियों से अपील की है कि वह क्षेत्र में शान्ति की स्थापना के लिए हर सम्भव सहयोग प्रदान करें .

मौलाना मदनी ने कहा कि लगातार खून खराबे से परेशान कश्मीरी जनता के लिए शांति से अधिक प्रिय कोई चीज़ नहीं हो सकती जिसके लिए रमज़ानुल मुबारक का महीना सब से बेहतर अवसर है .रमज़ान लोगों  से भलाई .कमज़ोर और गरीबों तक पहुंचने का महीना है जो अपने सारे पहलुओं [पक्षों ] के साथ शांति का प्रतीक है

मौलाना मदनी ने इस अवसर पर जहाँ यह इच्छा प्रकट की कि आर्मी चीफ सरकार के फ़ैसले को ईमानदारी से लागू करेंगे वहीं कश्मीरी जनता से पुरज़ोर अपील की है कि वह रमज़ान जैसे मुबारक महीने में शांतिपूर्ण और अच्छा वातावरण बनाने की हर सम्भव कोशिश करें और हिंसावादी तत्वों के इरादों को असफल बना दें .मौलाना मदनी ने कहा कि खून खराबा किसी भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं है

मौलाना मदनी ने कहा कि पूर्व में यह साबित हो चुका है कि किसी भी तरफ से ताक़त का प्रयोग समस्या को हल करने की बजाय आये दिन समस्याएं –संकट पैदा कर रहा है ,इसलिए विशेष रूप से कश्मीर की समस्या के सम्बन्ध में शांति के प्रयास होने चाहिए ,उन्होंने इस सिलसिले में केन्द्रीय सरकार से मांग की है कि वह एक कदम आगे बढ़ते हुए पुख्ता –स्थाई समाधान [हल ] निकालने की कोशिश करे और खून खराबे को खत्म करने के लिए गोली के बजाय बोली का मार्ग अपनाए

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post